KL Rahul-Athiya Shetty Auction: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने हाल ही में ‘क्रिकेट फॉर चैरिटी’ ऑक्शन करवाया। ये ऑक्शन विपला संस्था की मदद के लिए आयोजित किया गया, जोकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने का काम करती है। इस नीलामी में दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने सामान दिए थे, जिसमें सबसे ज्यादा 40 लाख रुपये में विराट कोहली की जर्सी बिकी है।
नीलामी से आए 1.9 करोड़ रूपये
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की ओर से आयोजित इस नीलामी से कुल 1.9 करोड़ रुपये के फंड जुटाए गए। खुद केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालते हुए खुशी जताई कि उनका ऑक्शन सफल रहा है और वो खुश हैं कि ये सारा पैसा जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। विपला फाउंडेशन के साथ मिलकर चलाई गई इस मुहिम के लिए लोग केएल राहुल और आथिया शेट्टी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
नीलामी में किन सामानों पर लगी बोली
इस नीलामी में सबसे बंपर बोली विराट कोहली की जर्सी की लगी। विराट कोहली की जर्सी को 40 लाख रुपये में खरीदा गया। वहीं उनके दस्ताने को 28 लाख रुपये की कीमत में खरीदा गया। इसके अलावा रोहित शर्मा का बल्ला (24 लाख), महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला (13 लाख), राहुल द्रविड़ का बल्ला (11 लाख) और केएल राहुल की जर्सी (11 लाख) रुपये में बिकी है। केएल राहुल और आथिया शेट्टी की इस मुहिम पर जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, संजू सैमसन ने भी अपना समर्थन दिया है।
इन्होंने भी दिया योगदान
केएल राहुल और आथिया शेट्टी की इस मुहिम को सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों का ही सपोर्ट नहीं मिला। बल्कि इस मुहिम को दुनिया के अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपना समर्थन दिया है। इसमें इंग्लैंड टीम के दिग्गज खिलाड़ी जॉस बटलर, साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अब तक नहीं थमा वर्ल्ड कप से बाहर होने का गुस्सा, कोच जाएंगे कोर्ट
ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan ने बतौर कप्तान किया था बड़ा कारनामा, धोनी-गावस्कर को पछाड़ बने थे नंबर-1
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
41 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
48 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines