Maharaja T20 League Karun Nair: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपने डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही तिहरा शतक जड़ने वाले दिग्गज बल्लेबाज की टीम में वापसी नहीं हो पा रही है। पिछले 7 साल से ये खिलाड़ी टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहा है। चयनकर्ताओं की ओर से हो रही अनदेखी के बाद अब फिर से इस दिग्गज खिलाड़ी ने टीम में वापसी के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है।
कौन है ये खिलाड़ी
अपने डेब्यू टेस्ट सीरीज में तिहरा शतक जड़ने वाले ये दिग्गज खिलाड़ी करुण नायर हैं। करुण नायर 2017 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अब करुण नायर ने टीम इंडिया में वापसी के लिए महाराजा टी20 लीग का सहारा लिया है। महाराजा टी20 लीग में खेलते हुए करुण नायर ने महज 48 गेंदों में नाबाद 124 रन की तूफानी पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 9 छक्के निकले हैं। करुण नायर के इस तूफानी शतक की बदौलत उनकी टीम मैसूर वारियर्स ने 20 ओवर में 226 रन का विशाल स्कोर बनाया।
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगलोर ड्रैगन्स की टीम 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन का ही स्कोर बना सकी। इस बीच बारिश ने मैच में खलल डाली, जिससे VJD मेथड के जरिए मैसूर वॉरियर्स को 27 रन से जीत हासिल हुई। इससे पहले भी करुण नायर ने पिछले मैच में 35 गेंद पर 66 रन बनाए थे।
कैसा रहा है करिअर
करुण नायर ने टीम इंडिया के लिए अब तक 6 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में करुण नायर के नाम 374 तो वनडे क्रिकेट में उनके नाम 46 रन दर्ज हैं। करुण ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 105 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7348 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी करुण नायर तिहरा शतक जड़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर एंट्री?
तिहरा शतक जड़कर टीम को दिलाई थी जीत
करुण नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में यादगार पारी खेली थी। इस मैच में करुण ने नाबाद 303 रन बनाए थे और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। करुण के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज बुरी तरह से फेल साबित हुए थे। हालांकि तिहरा शतक जड़ने के बाद भी करुण नायर को महज 3 टेस्ट मैच में ही खेलने का मौका मिला और तब से वह टीम से बाहर ही चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Video: IPL में इस नई टीम के साथ खेलना चाहते हैं रिंकू सिंह, KKR के फैंस में मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines