हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

टीम इंडिया के विकेटकीपर का फैन पर आया दिल, रचाई सगाई, जल्द करेंगे शादी

Indian Cricket Team के विकेटकीपर बल्लेबाज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी सगाई की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस क्रिकेटर ने खुद अपनी होने वाली पत्नी को फैन गर्ल बताया था। सोशल मीडिया पर अब इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jitesh Sharma

Indian Cricket Team के खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। टीम के फैंस अपने खिलाड़ियों के जीवन की पर्सनल लाइफ में खूब रूचि लेते हैं। खासतौर पर तब जब चर्चे खिलाड़ियों के अफेयर या उनकी शादी के हों। फैंस के इस इंतजार के बीच एक और दिग्गज खिलाड़ी ने सगाई रचा ली है। टीम इंडिया और पंजाब किंग्स इलेवन के इस खिलाड़ी ने फैन गर्ल के साथ सगाई रचाई है। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने खुद इंस्टाग्राम पर दी है। सगाई के बाद अब जल्द ही ये क्रिकेटर शादी के बंधन में भी बंध सकता है।

कौन है ये खिलाड़ी 

ये खिलाड़ी टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज दीपक शर्मा हैं। दीपक शर्मा ने शलाका मकेश्वर नाम की लड़की से सगाई रचाई है। इस सगाई की फोटो क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जितेश शर्मा ने अपनी सगाई की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि इस पागल दुनिया में हमने एक-दूसरे को हमेशा के लिए चुन लिया है। इसके बाद उन्होंने अपनी सगाई की तारीख मेंशन की है। वहीं, शलाका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की फोटो शेयर की है और उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि मिस्टर एंड मिसेज शर्मा। लोग इनकी सगाई की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और इन्हें बधाई दे रहे हैं।

खुद को बताया था फैन गर्ल

शलाका मकेश्वर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 मई 2024 का एक पोस्ट है। इस पोस्ट में वह पंजाब किंग्स इलेवन की टीशर्ट पहनकर टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था कि फैन गर्ल मोमेंट। इस पोस्ट पर जितेश शर्मा ने हॉर्ट इमोजी रिएक्ट किया था। इससे लगता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय से हैं। शलाका ने खुद को जितेश शर्मा का फैन गर्ल बताया था।

टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं जितेश शर्मा 

जीतेश शर्मा ने टीम इंडिया में पिछले साल एशियन गेम्स में डेब्यू किया था। इस टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड ने टीम की कमान संभाली थी। जितेश शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 9 इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 100 रन बनाए हैं। जितेश शर्मा ने अपना आखिरी मैच इसी साल जनवरी के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। आईपीएल में जितेश शर्मा पंजाब किंग्स इलेवन की टीम का हिस्सा हैं। इस साल टीम के कप्तान शिखर धवन चोटिल हो गए थे तो जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स इलेवन की कप्तानी भी संभाली थी।

ये भी पढ़ेंः विनेश की तरह अमन का बढ़ गया था वजन, टेंशन में थे कोच और स्टाफ, ये है सही वेट पाने की कहानी

ये भी पढ़ेंः महिलाओं की स्पर्धा में ‘पुरुष’ ने जीत लिया गोल्ड मेडल? कोई महिला एथलीट नहीं कर सकी सामना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें