Test Cricket Match: टेस्ट मैच में आमतौर पर बल्लेबाज टिक कर खेलना पसंद करते हैं। विकेट बचाने और लंबे समय तक क्रीज पर खड़े रहकर टीम के लिए रन बनाने का सपना हर क्रिकेटर का होता है, वो उसी कोशिश में बल्लेबाजी भी करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि टेस्ट मैच के ओवर में अधिकतम कितने रन बने हैं और ये रन कौन से बल्लेबाज ने बनाए हैं? आइए अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको सवाल का जवाब दे रहे हैं कि आखिर टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा कुटाई किस गेंदबाज की हुई है।
इस भारतीय गेंदबाज के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लूटने का रिकॉर्ड किसी विस्फोटक बल्लेबाज के नाम नहीं बल्कि भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज के नाम दर्ज है। ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। जसप्रीत बुमराह टेस्ट मैच में 10वें या 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं।
टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में एक ओवर में 35 रन (एक नो व एक वाइड बॉल) बटोरे थे। ये टेस्ट क्रिकेट का अब तक का सबसे महंगा ओवर है।
ये भी पढ़ें:- बिना शतक लगाए इस गेंदबाज ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन, विकेट चटकाए 1001
इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज की हुई थी कुटाई
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ये कारनामा किया था। इससे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड को टी20 मैच में युवराज सिंह ने कूटा था। जब उनके ओवर में युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़कर 36 रन बनाए थे। दूसरी बार जसप्रीत बुमराह ने जुलाई 2022 में बर्मिंघम टेस्ट मैच में 35 रन लूटा।
इंग्लैंड की ओर से ओवर लेकर आए ब्रॉड की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने चौका मारा। दूसरी गेंद वाइड रही और कीपर के हाथों से छूटकर 4 रन के लिए चली गई। इस गेंद पर कुल 5 रन आए थे। फिर इसकी अगली गेंद नो बॉल रही, जिसपर जसप्रीत बुमराह ने छक्का जड़ दिया। इस गेंद पर कुल 7 रन आए थे।
इसके बाद की 3 गेंदों पर जसप्रीत बुमराह ने लगातार 3 चौके जड़े। इसके बाद छक्का और सिंगल बटोरा। ब्रॉड ने 35 रन के साथ ओवर का समापन किया था, जबकि जसप्रीत बुमराह के बल्ले से इस ओवर में 29 रन निकले थे।
ये भी पढ़ें:- AFG vs NZ: 5 दिन का मैच बिना टॉस 5 दिन बाद खत्म, पहली बार भारत में हुआ ये काम
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
15 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines