टेस्ट मैच में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन इस गेंदबाज ने बनाए, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

T20 और वनडे मैच में एक ओवर में गेंदबाजों की कुटाई होना आम बात है। लेकिन आमतौर पर टेस्ट मैच में एक ओवर में कम रन ही बन पाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है।

Jaspreet Bumrah

Jaspreet Bumrah

Test Cricket Match: टेस्ट मैच में आमतौर पर बल्लेबाज टिक कर खेलना पसंद करते हैं। विकेट बचाने और लंबे समय तक क्रीज पर खड़े रहकर टीम के लिए रन बनाने का सपना हर क्रिकेटर का होता है, वो उसी कोशिश में बल्लेबाजी भी करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि टेस्ट मैच के ओवर में अधिकतम कितने रन बने हैं और ये रन कौन से बल्लेबाज ने बनाए हैं? आइए अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको सवाल का जवाब दे रहे हैं कि आखिर टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा कुटाई किस गेंदबाज की हुई है।

विज्ञापन

इस भारतीय गेंदबाज के नाम दर्ज है रिकॉर्ड 

टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लूटने का रिकॉर्ड किसी विस्फोटक बल्लेबाज के नाम नहीं बल्कि भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज के नाम दर्ज है। ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। जसप्रीत बुमराह टेस्ट मैच में 10वें या 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं।

विज्ञापन

टेस्‍ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्‍ट में एक ओवर में 35 रन (एक नो व एक वाइड बॉल) बटोरे थे। ये टेस्ट क्रिकेट का अब तक का सबसे महंगा ओवर है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज की हुई थी कुटाई  

जसप्रीत बुमराह ने इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ये कारनामा किया था। इससे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड को टी20 मैच में युवराज सिंह ने कूटा था। जब उनके ओवर में युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़कर 36 रन बनाए थे। दूसरी बार जसप्रीत बुमराह ने जुलाई 2022 में बर्मिंघम टेस्‍ट मैच में 35 रन लूटा।

इंग्लैंड की ओर से ओवर लेकर आए ब्रॉड की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने चौका मारा। दूसरी गेंद वाइड रही और कीपर के हाथों से छूटकर 4 रन के लिए चली गई। इस गेंद पर कुल 5 रन आए थे। फिर इसकी अगली गेंद नो बॉल रही, जिसपर जसप्रीत बुमराह ने छक्का जड़ दिया। इस गेंद पर कुल 7 रन आए थे।

विज्ञापन

इसके बाद की 3 गेंदों पर जसप्रीत बुमराह ने लगातार 3 चौके जड़े। इसके बाद छक्का और सिंगल बटोरा। ब्रॉड ने 35 रन के साथ ओवर का समापन किया था, जबकि जसप्रीत बुमराह के बल्ले से इस ओवर में 29 रन निकले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ