Indian Cricket Team: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया। इस मैच को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन ही जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया। टीम इंडिया को 10 साल के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सिडनी टेस्ट महज 3 दिन में खत्म होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में फंस गई है। टीम इंडिया को फिलहाल भारत वापसी का टिकट नहीं मिला है।
टिकट मिलने के बाद भारत लौटेगी टीम इंडिया
दरअसल सिडनी टेस्ट 2 दिन पहले ही खत्म हो गया। जिसके चलते टीम इंडिया को अभी ऑस्ट्रेलिया में ही रुकना पड़ रहा है। टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 7 जनवरी तक था। फिलहाल टिकट मिलने में देरी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए टिकट का इंतजाम करने में लगा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि टीम इंडिया फिलहाल टिकट का इंतजार कर रही है, वहीं टीम इंडिया को वैसे तो 8 जनवरी को उड़ान भरनी थी लेकिन मैच 2 दिन पहले खत्म होने के चलते कुछ खिलाड़ी जल्दी जा सकते थे, अगर उनको टिकट मिलता।
ये भी पढ़ें:- क्या इंग्लैंड के खिलाफ खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? अभी तक नहीं आया कोई अपडेट
WTC फाइनल की रेस से भारत बाहर
सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई। ये पहली बार है जब टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी के फाइनल से बाहर हुई हो। इससे पहले दोनों बार भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला था, लेकिन दोनों बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें:- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे विराट-रोहित, बुमराह को मिलेगा आराम!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
3 mins agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
6 mins agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
43 mins agoहैगली ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 hr agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
2 hrs agoBGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी
2 hrs agoटेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक मुकाम, सचिन की लिस्ट में एंट्री
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines