Indian Cricket Team के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए 2010 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करिअर में टीम इंडिया के लिए कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं। शिखर धवन ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतकीय पारी खेलकर इतिहास रचा था। शिखर धवन सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के बाद तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला। शिखर धवन वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 2000 और 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आइए शिखर धवन के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
शिखर धवन के रिकॉर्ड
- शिखर धवन के नाम टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 85 गेंदों में शतक बनाया था।
- शिखर धवन ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 174 गेंदों पर 187 रन बनाए थे, जो टेस्ट डेब्यू पर किसी बल्लेबाज की ओर से खेली गई अब तक की सबसे तेज पारी है।
- शिखर धवन वनडे में भारत के लिए 2000 और 3000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं।
- शिखर धवन विराट कोहली के बाद वनडे में भारत के लिए 4000 और 5000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं।
- शिखर धवन अपने 100वें वनडे मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
- शिखर धवन ICC चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो बार गोल्डन बैट जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
- शिखर धवन साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला, विराट कोहली और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के बाद वनडे में 6000 रन बनाने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज हैं।
- शिखर धवन वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 3000 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
- शिखर धवन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 689 रन बनाए हैं।
- शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
- अगस्त 2013 में शिखर धवन ने लिस्ट ए मैच में दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ए के लिए 150 गेंदों पर 248 रन बनाए थे।
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2013 में धवन ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ से सम्मानित होने वाले सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के बाद तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अब तक नहीं थमा वर्ल्ड कप से बाहर होने का गुस्सा, कोच जाएंगे कोर्ट
ये भी पढ़ें: पूरन की आंधी में उड़ गई साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम, पहले मैच में वेस्टइंडीज ने ढाया कहर
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines