Indian Cricket Team के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली फिर से चर्चा में हैं। सौरव गांगुली ने हाल ही में कोलकाता रेप-मर्डर केस पर एक बयान दिया था, जिस पर खूब विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद पूर्व कप्तान को सामने आकर अपनी सफाई पेश करनी पड़ी थी, लेकिन अब सौरव गांगुली ने फिर से इस घटना के विरोध में ऐसा काम किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
अब कैसे जताया विरोध?
दरअसल इस घटना को लेकर देशभर में लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी प्रोफाइल फोटो को हटा दिया है। उन्होंने अपने अकाउंट के प्रोफाइल फोटो से अपनी फोटो को हटाकर पूरा ब्लैक कर दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘न्यू प्रोफाइल पिक’। हालांकि पूर्व कप्तान ने इसके अलावा कुछ भी नहीं लिखा है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने यह प्रोफाइल फोटो कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में ही बदली है।
पहले क्या दिया था बयान
सौरव गांगुली ने इस घटना के विरोध में कुछ दिन पहले भी अपना बयान दिया था, लेकिन तब उनके बयान पर बवाल मच गया था। सौरव गांगुली को ट्रोलर्स ने इतना ट्रोल किया कि उन्हें सामने आकर सफाई भी देनी पड़ी थी। दरअसल सौरव गांगुली ने पिछले हफ्ते इस घटना की निंदा की थी। उन्होंने बंगाली भाषा में दिए एक बयान में कहा था कि ‘एक बेटी का पिता होने के नाते मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। ऐसे कभी-कभार होने वाली घटना से पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना सही नहीं होगा, क्योंकि यह सिर्फ एक ही घटना है।’
सामने आकर दी सफाई
पूर्व भारतीय कप्तान का यह बयान लोगों को बिल्कुल भी नहीं पसंद आया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। मामले के तूल पकड़ने पर सौरव गांगुली ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने पिछली बार यह कहा था कि यह भयानक घटना है। मैं नहीं जानता कि लोगों ने इसे किस तरीके से लिया, इसे कैसे समझा और मेरे बयान को कैसे पेश किया। अब सीबीआई और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो कुछ हुआ है, वह बहुत शर्मनाक है। मुझे उम्मीद है कि सीबीआई की जांच के बाद अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी और यह सजा ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी जिंदगी में दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे। यह जरूरी है कि सजा कड़ी से कड़ी हो।’
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर एंट्री?
ये भी पढ़ें : Video: IPL में इस नई टीम के साथ खेलना चाहते हैं रिंकू सिंह, KKR के फैंस में मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
39 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, तिलक वर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines