Indian Cricket Team के कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद भूल जाते हैं कि उन्होंने गेंदबाजी चुनी है या बल्लेबाजी। रोहित शर्मा बस में फोन भूल जाते हैं। ये चौंकाने वाला बयान टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने दिया है। पूर्व बल्लेबाजी कोच का ये बयान खूब वायरल हो गया है। विक्रम राठौर ने रोहित शर्मा की तारीफ में कई बड़ी बात कही है।
क्या बोले पूर्व कोच
टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने पूर्व क्रिकेटर तरुवर कोहली के साथ पॉडकास्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने रोहित शर्मा की रणनीति और कप्तानी शैली की सराहना की। साथ ही कहा कि रोहित शर्मा टॉस के बाद बैटिंग करनी है या गेंदबाजी, ये फैसला भूल सकते हैं। बस में फोन या आईपैड छोड़ सकते है, लेकिन वो कभी भी अपना गेमप्लान नहीं भूलते हैं। रोहित शर्मा को भूलने की आदत है। ऐसा टॉस के दौरान कई बार देखने को मिला है। कई बार वो टॉस के दौरान खिलाड़ियों का नाम तक भूल जाते हैं। तो कभी-कभी बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी ये भी भूल जाते हैं। यहां तक कि वो ये भी भूल सकते हैं कि उन्होंने टॉस के समय बल्लेबाजी या गेंदबाजी क्या करने का फैसला लिया है। लेकिन उनकी खूबी है कि वो अपना गेमप्लान कभी नहीं भूलते हैं।
एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं कप्तान
विक्रम राठौर ने कहा कि रोहित शर्मा की खूबी ये भी है कि वो एक बल्लेबाज के तौर पर बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि वो अपने खेल को अच्छी तरह समझते हैं। उनके पास हमेशा खेल योजना होती है, जिसके तहत वो अपना प्रदर्शन करते हैं। एक लीडर के तौर पर आगे बढ़कर नेतृत्व करना बेहद खास होता है। ऐसा करके रोहित शर्मा बाकी खिलाड़ियों के लिए उदाहरण पेश करते हैं। जब से वो टीम इंडिया के कप्तान बने हैं, उन्होंने हमेशा उदाहरण पेश करके ही टीम का नेतृत्व किया है।
ये भी पढ़ें : Video: IPL में इस नई टीम के साथ खेलना चाहते हैं रिंकू सिंह, KKR के फैंस में मचा हड़कंप
खिलाड़ियों पर करते हैं निवेश
विक्रम राठौर ने अपने बयान में कहा कि रोहित शर्मा खिलाड़ियों में विश्वास रखते हैं। वो खिलाड़ियों के कप्तान हैं। उन्होंने खिलाड़ियों में बहुत निवेश किया है। मैंने अब तक अपने जीवन में किसी भी कप्तान को इतना मीटिंग करते और रणनीति बनाते नहीं देखा, जितना रोहित शर्मा करते हैं। वो टीम की रणनीति बनाने पर काफी समय देते हैं। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के साथ भी वो मीटिंग करते हैं और ये समझते हैं कि खिलाड़ियों के मन में क्या चल रहा है।
फाइनल मैच को किया याद
टीम इंडिया के पूर्व कोच विक्रम राठौर ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल मैच को याद किया। कहा इस मैच में रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को अंतिम ओवर की जगह पहले ही गेंद दे दी, इससे लोग हैरान हो गए थे। ये एक रणनीति थी, जिसमें वो सफल हुए थे। बहुत से लोगों ने उस फैसले पर सवाल उठाए होंगे, लेकिन उस फैसले ने हमें ऐसी स्थिति में डाल दिया था, जहां आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। मैदान पर रोहित शर्मा कई बार ऐसे फैसले लेकर चौंकाते हैं, लेकिन खास ये है कि वो रणनीति सफल होती है। लोग तो लोग स्टेडियम में बैठे कोच भी इन फैसलों से कई बार हैरान हो जाते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद मालूम चल जाता है कि रोहित शर्मा ने ऐसा क्यों किया।
ये भी पढ़ें : Video: Test Cricket में बना शर्मनाक रिकॉर्ड, एक टेस्ट मैच में 11 खिलाड़ी हुए 0 पर आउट
संबंधित खबरें
दूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
24 mins agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
36 mins agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
1 hr agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines