Indian Cricket Team के सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग खिलाड़ियों के बीच भी खूब है। कोई युवा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना बड़ा भाई मानता है तो कोई उनको माता-पिता के समान मानता है। कई मौकों पर युवा क्रिकेटरों ने महेंद्र सिंह धोनी से अपने खास रिश्तों को उजागर किया है। टीम इंडिया को आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी के साथ वनडे और टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अब युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले खलील अहमद
लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए भारतीय टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पूर्व भारतीय कप्तान से अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। खलील अहमद ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उनके काफी करीब हैं। वह उन्हें न तो अपना भाई मानते हैं और न ही दोस्त, बल्कि वह महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं। खलील अहमद ने आगे इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी यादों को भी साझा किया।
पहला ओवर बना यादगार
खलील अहमद ने कहा कि बचपन से ही वो भारत की ओर से पहला ओवर करने वाले गेंदबाज बनना चाहते थे। क्योंकि, वो जहीर खान को ऐसा करते हुए बचपन से देखते आ रहे थे। एशिया कप-2018 में जब माही भाई ने उन्हें पहला ओवर फेंकने के लिए कहा तो वह तेजी के साथ ओवर करने पहुंचे। उन्हें लग रहा था कि अगर उन्होंने थोड़ा भी समय गंवाया तो शायद माही भाई का मन बदल जाए। इस तरह महेंद्र सिंह धोनी ने उनका सबसे बड़ा सपना पूरा किया था।
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर एंट्री?
ये पल कभी नहीं भूल सकेंगे खलील
आकाश चोपड़ा ने खलील अहमद से उस घटना के बारे में भी सवाल किया जब महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें फूल दिया था और उसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इस सवाल के जवाब में खलील अहमद ने कहा कि ये न्यूजीलैंड दौरे की तस्वीर थी। इस दौरे पर माही भाई को उनके प्रशंसकों ने फूल दिए थे, जिसे महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें गिफ्ट कर दिया था। ये एक ऐसा पल था जिसे वो कभी भी नहीं भूल सकते हैं। इसी पल की फोटो किसी प्रशंसक ने ली थी, जो खूब वायरल हुई थी।
कैसा रहा है खलील अहमद का करिअर
खलील अहमद ने अब तक टीम इंडिया के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। वनडे मैच में खलील अहमद ने 15 विकेट तो टी20 क्रिकेट में 16 विकेट हासिल किए हैं। खलील अहमद ने 2018 में हांगकांग के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया में डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें : कोलकाता रेप कांड पर फूट पड़ा हरभजन सिंह का गुस्सा, राज्यपाल ने लिया एक्शन
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
28 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines