IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत बेशक भारतीय खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर की गई थी, लेकिन ज्यादातर सीजन में विदेशी खिलाड़ियों का ही जलवा देखने को मिलता रहा। हालांकि आईपीएल के मौजूदा सीजन ने साबित कर दिया कि अब ‘बैटिंग में विदेशी दबदबा’ बीते दिनों की बात हो चुकी है। मौजूदा सीजन भारतीय बल्लेबाजों के लिहाज से बेस्ट सीजन साबित हुआ है, जिसने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस सीजन भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। चाहे बात शतक की हो, मैच विनिंग पारियों की या फिर निरंतरता की, भारतीय बल्लेबाजों ने हर पैमाने पर खुद को साबित किया। इस सीजन में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर अपनी टीमों को प्लेऑफ तक पहुंचाने में भी बड़ी भूमिका निभाई। रिकॉर्ड पर नजर दौड़ाई जाए तो भारतीय बल्लेबाज ने इस सीजन 29.76 की औसत और 152.07 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने 101 बार 50 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया। यह किसी एक सीजन में भारतीय बल्लेबाजों के बेस्ट आंकड़े हैं।
यह भी पढ़ें: ‘काफी लोगों को यह नहीं पता कि…’ युजवेंद्र चहल को लेकर रूमर्ड गर्लफ्रेंड आर महावश का बड़ा खुलासा
टूट गया पिछले साल का रिकॉर्ड
इसके साथ ही इस सीजन ने पिछले सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जब भारतीय बल्लेबाजों ने 28 की औसत और 147.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उस सीजन में भारतीय बल्लेबाजों ने 89 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। 2024 से पहले 2020 में भारतीय बल्लेबाजों ने 27.57 की औसत और 128.10 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, जबकि 2016 में यह आंकड़ा 27.35 की औसत और 127.55 की स्ट्राइक रेट का था। भारतीय बल्लेबाजों की यह फॉर्म टी-20 वर्ल्ड कप और अन्य इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स से पहले टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। आईपीएल अब न केवल एक लीग, बल्कि भारत के बल्लेबाजी टैलेंट का सबसे बड़ा मंच भी बन चुका है।
यह भी पढ़ें: नए अंदाज में दोबारा शुरू होगी चैंपियंस लीग टी20! ECB ने दिए वापसी के संकेत
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
41 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines