Diamond League 2024: पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब फिर से भारत के दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा मेडल जीतने के लिए मैदान में उतरने को तैयार हैं। इस बार वह ब्रुसेल्स डायमंड लीग-2024 में भारत के लिए मेडल जीतना चाहेंगे। ये मैच आज देर रात खेला जाएगा। नीरज चोपड़ा के फैंस के साथ-साथ पूरे भारत को उनसे गोल्ड मेडल की आस है।
कब खेला जाएगा मैच
बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में आयोजित इस डायमंड लीग का फाइनल मैच आज देर रात खेला जाएगा। ये मैच रात 1:52 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।
इन दिग्गज खिलाड़ियों से मिलेगी चुनौती
नीरज चोपड़ा के सामने इस मैच में दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ियों की चुनौती रहेगी। नीरज को ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के जुलियन वेबर से कड़ी टक्कर मिल सकती है। चेक गणराज्य के जाकुब भी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
ये भी पढ़ें: भूल जाएंगे DDLJ के राज-सिमरन को, जब सुनेंगे सिमरन-गज्जू की लव स्टोरी, PM मोदी भी हुए खुश
अरशद नदीम से नहीं होगा सामना
पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं। वह इस टूर्नामेंट से दूर हैं। वहीं, नीरज चोपड़ा इस टूर्नामेंट में पहले भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इस बार वह फिर से गोल्ड मेडल अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेंगे।
ये भी पढ़ें:- बीच मैदान जब धोनी पर बुरी तरह भड़के आशीष नेहरा, अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
फ्री में कहां देख सकेंगे मैच
नीरज चोपड़ा के इस मुकाबले को जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देखा सकेगा। वहीं, टीवी पर ये मैच स्पोर्ट्स-18 चैनल पर विभिन्न भाषाओं में देखा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: यूपी टी20 लीग 2024 के इन 3 खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है राजस्थान रॉयल की टीम, एक ने लगाई विकेटों की झड़ी
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
21 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
28 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
57 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines