Neeraj Chopra: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2024 में सिल्वर मेडल जीतकर भारतीय खेल प्रेमियों को एक बार फिर झूमने पर मजबूर कर दिया। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले पेरिस ओलंपिक-2024 में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। नीरज चोपड़ा अपने इस प्रदर्शन से लगातार लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। उनकी यही दीवानगी बेल्जियम में भी दिखाई दी, जहां विदेशी लड़कियां नीरज चोपड़ा के लिए क्रेजी दिखाई दीं। उन्होंने नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी ली और इसी बीच एक लड़की ने नीरज चोपड़ा से उनका फोन नंबर मांग लिया, जिसपर नीरज चोपड़ा शर्माते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग-2024 के फाइनल मैच में मेडल जीतने के बाद दर्शक दीर्घा के करीब से गुजरे। इस दौरान एक बड़ा ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यूरोपीय महिलाएं नीरज चोपड़ा से ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखीं। नीरज भी इन लड़कियों को ऑटोग्राफ देते हुए और सेल्फी पोज देते हुए आगे बढ़ते जाते हैं। इस बीच सेल्फी लेने के दौरान ही एक लड़की ने नीरज चोपड़ा से उनका फोन नंबर मांग लिया। जिसपर नीरज चोपड़ा शर्मा गए। यहां देखें वीडियो।
डायमंड लीग में जीता सिल्वर मेडल
नीरज चोपड़ा ने डामयंड लीग 2024 के फाइनल मैच में 87.86 मीटर का थ्रो लगाकर सिल्वर मेडल जीता था। जबकि, इस इवेंट का गोल्ड मेडल ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर का थ्रो करके जीता था। नीरज चोपड़ा महज 1 सेंटीमीटर के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए थे। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भी अपना सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। उस इवेंट में गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:- फिर एक्शन में नजर आएंगे गेल, रैना, पठान और भज्जी जैसे दिग्गज, जानें कब से खेला जाएगा मैच
हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद जीता मेडल
डायमंड लीग के फाइनल मैच में नीरज चोपड़ा महज 1 सेंटीमीटर के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए थे, लेकिन मैच के बाद उनके हाथ की एक्सरे रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट में साफतौर पर दिखाई दे रहा था कि उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ था इसके बावजूद वह फाइनल मैच में हिस्सा लेने के लिए उतरे। इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी इस चोट के बारे में जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि डायमंड लीग के फाइनल मैच के अभ्यास के समय ही उन्हें यह चोट लगी थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: अश्विन के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पछाड़ने का मौका
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines