हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खो खो विश्व कप 2025 की चैंपियन बनीं भारतीय टीम, फाइनल में नेपाल को किया ध्वस्त

Kho Kho World Cup 2025: खो खो विश्व कप 2025 में भारत ने नेपाल का सफाया करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

Kho Kho World Cup 2025: खो खो विश्व कप 2025 में भारतीय महिला टीम ने अपना परचम लहराते हुए नेपाल को 78-40 से रौंदकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। शुरुआत से ही भारतीय महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का मुजायरा पेश किया और विरोधी टीम के होश उड़ाए। प्रियंका इंगले की अगुवाई में भारत ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

भारत ने 6 बैच को किया आउट

खो खो विश्व कप 2025 फाइनल में भारत और नेपाल के बीच खेले गए मुकाबले पर नजर डालें तो भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही गेम में अपनी पकड़ बनाई हुई थी। शुरुआत से ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नेपाल के डिफेंडरों के सामने शानदार प्रदर्शन किया। नेपाल की कप्तान ने पहले टॉस जीतकर डिफेंड करने का फैसला किया। लेकिन ये फैसला नेपाल के लिए गलत साबित हो गया। पहले ही टर्न में भारत ने नेपाल के खिलाफ 34 अंक प्राप्त कर लिए। इस मुकाबले में नेपाल के अटैकरों ने एक भी ड्रीम रन हासिल नहीं किए। वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने नेपाल के 6 बैच को आउट कर तहलका मचा दिया।

वहीं, दूसरे टर्न में डिफेंड करने उतरी टीम इंडिया के डिफेंडरों ने नेपाल के अटैकरों को खूब दौड़ाया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने 1 अंक भी हासिल किए। इसके अलावा भारत ने ड्रीम रन के जरिए 1 अंक भी प्राप्त किए। चौथे टर्न में भी भारतीय खिलाड़ियों ने नेपाल के अटैकरों को हावी नहीं होने दिया। इस टर्न में भारत ने अपनी जीत को लगभग सुनिश्चित कर लिया था और नेपाल को गेम से बाहर कर दिया था। अंत में भारत ने 78-40 से हराकर अपना झंडा विश्व में गाड़ दिया।

विज्ञापन

भारत ने जीते लगातार 6 मुकाबले

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा। लगातार 6 मुकाबले जीतकर भारत ने खो खो विश्व कप 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने 4 मैचों में 100 से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा साउथ कोरिया के खिलाफ 175 अंक लेकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

यह भी पढ़ें: क्या हेड कोच गौतम गंभीर की हुई ‘अनदेखी’, इस खिलाड़ी को लेकर कप्तान रोहित संग दिखे मतभेद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola