हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, 96 रनों से जीता मुकाबला

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर इतिहास रच दिया. भारत ने तीसरी टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की.

विज्ञापन

India Wins T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया था. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. बैटिंग में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली. इस तरह भारतीय टीम ने विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम चारों खाने चित हो गई. भारत ने 96 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया कमाल

भारत की ओर से संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं अभिषेक शर्मा ने भी 21 गेंदों में 52 रन बनाए थे,जिसमें 6 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे. संजू और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की थी. दोनों ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई.

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के कारवां को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया. उन्होंने भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाते हुए 25 गेंदों में 54 रन बना डाले. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला.

विज्ञापन

वह पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: फाइनल में अभिषेक शर्मा ने ठोका सबसे तेज अर्धशतक, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का निकाला ‘कचूमर’

विज्ञापन

न्यूजीलैंड को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. फिन ऐलन के रूप में न्यूजीलैंड को पहला झटका 31 रनों पर लगा. इसके बाद 32 रन पर कीवी टीम को दूसरा झटका लगा, जब रचिन रवींद्र 2 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने. हालांकि सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट एक ओर से टिके रहे. उन्होंने 26 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स 5 और मार्क चैपमैन 3 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola