News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच खेला गया। इस मैच को भारत ने अपने नाम कर लिया और सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और इसके बाद भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। पांचवें मैच में इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने 5-5 विकेट हॉल अपने नाम किया। वहीं भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जमाया। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटक लिए।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन करुण नायर ने बनाए। उन्होंने 57 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत की ओर से पहली पारी में कमाल नहीं कर सका। वहीं पहली पारी में इंग्लैंड ने 247 रन बनाए और 23 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा जैक क्रॉली ने 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
गेंदबाजी विभाग में भारत की ओर से पहली पारी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए, जबकि इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में गस एटकिंसन ने 5 विकेट हॉल लिया। इसके अलावा जोश टंग को 3 विकेट मिले।
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की और 396 रन बना दिए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 118 रनों की पारी खेली, जबकि आकाशदीप ने 66 रन बनाए। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में रवींद्र जडेजा ने 53 रनों की पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने भी 46 गेंदों में 53 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए। भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 54 रनों की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक ने 111 रन बनाए। इसके बाद भी इंग्लैंड को मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से सरेंडर कर दिया। उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम कर लिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।