हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टीम इंडिया का हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सफर खत्म, अर्जेंटीना ने 5-3 से जीता मुकाबला

Hockey World Cup 2026 India vs Argentina: भारत और अर्जेंटीना के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया था. अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हराया. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का सफर टूर्नामेंट से खत्म हो गया. भारत को बैक टू बैक दो हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Argentina defeated India in Hockey World Cup 2026/ Image Source/ Screengrab: jiohotStar

India vs Argentina: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी. 24 अगस्त को खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हरा दिया. इससे पहले भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि अब अर्जेंटीना से हारने के बाद टीम इंडिया का सफर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से खत्म हो गया है. भारतीय टीम का एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट चुका है. अर्जेंटीना से मिली हार के बाद भारतीय फैंस को भी बड़ा झटका लगा है.

भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन

अर्जेंटीना के खिलाफ भारत की शुरुआत बेहद ही खराब रही. 40वें सेकंड में ही अर्जेंटीना ने पहला गोल दाग कर भारत को पछाड़ दिया था. ये गोल तोस्कानी ने दागा था. इसके बाद 7वें मिनट में निकोलस डेला टोरी ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त दिलाई थी.

इसके बाद भारतीय टीम ने 10वें मिनट में गोल दागकर वापसी की. ये गोल सुखजीत सिंह ने दागकर भारतीय टीम का हौसला बुलंद किया था. हालांकि भारतीय टीम इस गोल के बाद भी अर्जेंटीना पर दबाब ज्यादा देर तक नहीं बना सकी. भारतीय टीम का डिफेंस काफी कमजोर नजर आया. दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने गेंद को अपने पाले में रखा लेकिन गोल दागने में नाकाम रही.

विज्ञापन

भारत को 34वें मिनट में चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले. लेकिन कप्तान हरमप्रीत कौर एक भी गोल नहीं कर सके. अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंस ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. तीसरे और चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना के खिलाड़ी डोमेने ने शानदार प्रदर्शन किया और गेंद को अपने पास रखते हुए बेहतरीन खेल दिखाया. इस दौरान भारत के गोलकीपर मोहित ने कई बचाव भी किए. इसके बाद यशदीप के फाउल की वजह से अर्जेंटीना को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला और डोमेन ने आसानी से गोल दाग दिया. आखिरी क्वार्टर में भारत ने 2 गोल जरूर दागे. लेकिन ये मैच जीतने के लिए काफी नहीं था. अंत में अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हराकर विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup से बाहर हुई भारतीय महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद टूटा चैंपियन बनने का सपना

विज्ञापन

नीदरलैंड से मिली थी करारी शिकस्त

अर्जेंटीना से पहले भारतीय टाम का सामना नीदरलैंड से हुआ था. नीदरलैंड ने भारत को 3-1 से हराया था. पहले राउंड में भी भारत को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था और टीम इंडिया को आगे के लिए कोई पॉइंट भी नहीं मिले थे. ऐसे में दूसरे राउंड में पॉइंट न मिलने के कारण टीम इंडिया का सफर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से खत्म हो गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola