हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs BAN W: ‘करो या मरो’ के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें लाइव

Women’s T20 World Cup IND W vs BAN W Live Streaming: टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो के मैच में उतरेगी. इस मैच में हार टीम इंडिया का इस विश्व कप में सफर खत्म कर सकती है. ऐसे में चलिए आपको बताते है कि ये मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.

विज्ञापन

Women’s T20 World Cup IND W vs BAN W Live Streaming: महिला टीम इंडिया इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 में अपना दम दिखा रही है. टीम ने टूर्नामेंट में अब तक खेले 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है और अब टीम का अहम मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ होने जा रहा है. इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में अपने दम पर जगह पक्की करनी है तो बचे हुए दोनों ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आप इस मैच को लाइव कब और कहां देख सकते हैं. 

IND W (टीम इंडिया) vs BAN W (बांग्लादेश) मैच कब खेला जाएगा?

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच का मुकाबला 25 जून को होगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे. 

IND W (टीम इंडिया) vs BAN W (बांग्लादेश) मैच कहां खेला जाएगा?

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच का मुकाबला एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा. 

विज्ञापन

IND W (टीम इंडिया) vs BAN W (बांग्लादेश) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

महिला टी20 विश्व कप 2026 को लाइव टेलीकास्ट करने की जिम्मेदारी स्टार नेटवर्क के पास है. ऐसे में भारत और बांग्लादेश के बीच के इस मैच का प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा तो वहीं ओटीटी के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

IND W (टीम इंडिया) vs BAN W (बांग्लादेश) दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (C), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (W), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली

विज्ञापन

बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, सुल्ताना खातून, ताज नेहर

ये भी पढ़िए- वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग 11

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola