India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा. फिलहाल टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. वहीं दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दिल्ली में टीम के साथ जुड़ेंगे, हालांकि ये दोनों खिलाड़ी मैच खेलने के लिए टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे.
दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे रोहित-विराट!
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली में खेला जाएगा. जिसके लिए पूरी टीम इंडिया दिल्ली में मौजूद हैं. इसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होना है. अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली दिल्ली में बाकी टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ेंगे. जहां से फिर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुने गए नए उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी दिल्ली में टीम के साथ जुड़ेंगे.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए कब रवाना होगी भारतीय टीम? रोहित-विराट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले हैं. फैंस को इन दोनों दिग्गजों की मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. टीम इंडिया 19 अक्टूबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला वनडे मैच खेलेगी. इस बार रोहित और विराट शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि वनडे में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को बीसीसीआई ने नया कप्तान बनाया है.
गौतम गंभीर के घर डिनर पर पहुंची टीम इंडिया
वेस्टइंडीज के साथ दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए टीम इंडिया दिल्ली में मौजूद है, जहां बीती रात हेड कोच गौतम गंभीर ने पूरी टीम के लिए अपने राजिंदर नगर स्थित घर पर डिनर पार्टी के लिए बुलाया था. गौतम गंभीर के घर पूरी टीम बस से पहुंची थी.
ये भी पढ़ें:-Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी की अचानक हो गई टीम में एंट्री, अब बल्लेबाजों के उड़ाएंगे होश
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines