India vs UAE: भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहला मुकाबला खेल रही है। पहले मैच के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
संजू को मिला मौका
संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है। अर्शदीप टी-20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। ऐसे में उन्हें मौका न देना समझ से परे है।
सूर्या ने क्या कहा?
टॉस के बाद सूर्या ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट अच्छा और ताजा लग रहा है। आज भी नमी है, बाद में ओस पड़ सकती है। अगर हमें मौका मिले, तो हम कुछ भी करने को तैयार हैं, लेकिन आज हम गेंदबाजी करना चाहते हैं। हम यहां जल्दी आ गए, 3-4 अच्छे अभ्यास सत्र किए और एक दिन की छुट्टी भी ली।
वसीम ने दिया बड़ा बयान
टॉस के बाद यूएई के कप्तान ने कहा कि हम गेंदबाजी पर भी ध्यान दे रहे थे। पिच ताजा है और शायद गेंद शुरुआत में कुछ हरकत करेगी। हमने अच्छी सीरीज खेली, कई सकारात्मक बातें सीखीं और हम उस सीरीज से आत्मविश्वास से भरे हैं। हम स्पिनरों और तेज गेंदबाजों, जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों के साथ एक अच्छे संयोजन के साथ उतर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
संयुक्त अरब अमीरात : मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (डब्ल्यू), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
29 mins agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines