India vs Srilnaka First ODI Match Analysis: भारत के टी-20 सीरीज में करारी हार का सामना करने वाली श्रीलंकाई टीम ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गजों से सजी टीम के खिलाफ मैच ड्रॉ कराके चरिथ असंलका की अगुवाई वाली श्रीलंका टीम ने साबित कर दिया है कि उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। पहले वनडे में 230 रन के स्कोर का पीछा करने उतरीं भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और आखिरी 15 गेंदों में 1 रन नहीं बना सकी। शिवम दुबे अच्छी पारी खेलने के बावजूद 48वें ओवर में श्रीलंकाई कप्तान असलंका की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए और यही श्रीलंका के लिए निर्णायक साबित हुआ। लेकिन उससे पहले श्रीलंकाई टीम के लिए हरफनमौला खिलाड़ी दुनिथ वेल्लागे और वनिंदु हरसंगा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
दुनिथ वेल्लागे की शानदार बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की आधी टीम 100 रन के करीब पवेलियन लौट गई थी। 101 के स्कोर पर पथुम निसांका पवेलियन लौट गए थे। जिन्होंने श्रीलंका की ओर दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। इसके बाद दुनिथ वेल्लागे ने जनित लियानगे (20), वनिंदु हसरंगा (24) और अकीला धनंजय (17) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं और टीम का स्कोर 230 तक पहुंचाया।
हसरंगा ने कोहली, राहुल को पवेलियन भेजा
श्रीलंका की ओर से वनिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी की। धीमे विकेट पर उन्होंने कुल 10 ओवर गेंदबाजी। हालांकि अपने कोटे में उन्होंने 60 रन खर्च किए। लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। विराट कोहली ने 24 रन बनाए तो केएल राहुल ने 31 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों को शानदार शुरुआत मिली थी, लेकिन हसरंगा ने उन्हें बड़ी पारी खेलने से रोक दिया। इसके साथ ही हसरंगा ने निचले क्रम में 24 रनों की जोरदार पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया।
ये भी पढ़ेंः श्रीलंका के खिलाफ टाई मैच के मुजरिम! 15 गेंदों में 1 रन नहीं बना, कोच गंभीर हुए ‘लाल’
चरिथ असलंका का कमाल
श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका बल्लेबाजी में तो कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। असलंका ने 21 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 14 रन बनाए। उन्हें कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। लेकिन असलंका ने कमाल किया 48वें ओवर में, असलंका जब गेंदबाजी करने आए तो भारत को मैच जीतने के लिए तीन ओवर में 5 रन की जरूरत थी।
इस ओवर में असलंका के सामने शिवम दुबे थे। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर दुबे ने चौका मारा। लेकिन चौथी और पांचवीं गेंद पर असलंका ने दुबे और अर्शदीप सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। दुबे और अर्शदीप एक रन नहीं बना पाए और भारत को टाई से संतोष करना पड़ा। असलंका ने दुबे और अर्शदीप के अलावा अक्षर पटेल को भी आउट किया। पटेल ने केएल राहुल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी। अक्षर पटेल 57 गेंद में 33 रन बनाकर असलंका की गेंद पर मेंडिस के हाथों कैच हुए।
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
27 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines