Virat Kohli Team India Squad: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। वनडे और टी20 दोनों सीरीज में टीम इंडिया को 2 अलग-अलग कप्तान मिले हैं। जहां वनडे में रोहित शर्मा तो वहीं टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा वनडे सीरीज में विराट कोहली की वापसी हो रही है।
टी20 विश्व कप 2024 के बाद कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद कोहली अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए लंदन चले गए थे। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने से पहले रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि कोहली इस दौरे से बाहर रहेंगे।
क्या गंभीर के लिए कोहली ने लिया ये फैसला?
टीम का ऐलान होने से पहले खबरें चल रही थी कि इस दौरे से कोहली को आराम दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर नहीं चाहते थे कि सीनियर खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर ने विराट से वनडे सीरीज में खेलने का अनुरोध किया था। जिसके बाद कोहली ने बीसीसीआई को बताया कि गौतम गंभीर के अनुरोध के बाद वे श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे, क्योंकि हेड कोच के तौर पर ये गंभीर का पहला दौरा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: मैच विनर खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह, क्या गंभीर ने कर दिया अनदेखा?
गंभीर करेंगे अपने कार्यकाल की शुरुआत
बीसीसीआई पहले ही गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त कर चुकी है। अब कोच के रूप में गंभीर की ये पहली सीरीज होने वाली है। ऐसे में गंभीर चाहेंगे कि अपने कार्यकाल की शुरुआत वे दोनों सीरीज जीतकर करे। श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे सीरीज से ही गौतम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों में जुटने वाले हैं, इसलिए गंभीर चाहते थे कि टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी एक भी वनडे मैच से बाहर न रहे।
ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में वापसी के बाद मिल सकती है खुशखबरी, रातोंरात बन जाएंगे करोड़पति!
ये भी पढ़ें:- बिना मैच खिलाए इस खिलाड़ी को किया गया टीम इंडिया से बाहर, क्या बंद हुए वापसी के सब रास्ते?
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
43 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
50 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines