India vs Sri Lanka Test Match: टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसे मैच रहे हैं जिनमें काफी ज्यादा स्कोर बने हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मैच के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिसमें टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बने थे। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से 4 शतक, एक तिहरा शतक और एक दोहरा शतक लगा था। इस मैच को आज तक क्रिकेट फैंस भुला नहीं पाए हैं।
भारत बनाम श्रीलंका मैच में बने थे 1489 रन
साल 1997 में भारत और श्रीलंका के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था। जिसमें श्रीलंका ने 952 रन बनाए थे। जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा स्कोर है। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए सनथ जयसूर्या ने तिहरा शतक लगाया था। जयसूर्या ने बल्लेबाजी करते हुए 340 रनों की पारी खेली थी। तो वहीं रोशन महानामा ने दोहरा शतक लगाते हुए 225 रन बनाए थे। इसके अलावा अरविंदा डी सिल्वा ने 126 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान टीम में चल रही गुटबाजी! शाहीन के साथ विवाद को लेकर शान मसूद का बड़ा बयान
इससे पहले टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 537 रन बनाए थे। भारत की तरफ से मैच में तीन शतक लगे थे, जो नवजोत सिंह सिद्धू, सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने लगाए थे। सिद्धू ने 111 रन, सचिन ने 143 और अजहरुद्दीन ने 126 रन की पारी खेली। कुल मिलाकर इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से 1489 रन बने थे।
ये खिलाड़ी रहा था मैन ऑफ द मैच
सनथ जयसूर्या ने इस मैच में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल करके दिखाया था। पहले जयसूर्या ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे और फिर उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए 340 रनों की पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन करने के चलते जयसूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- 1 मैच और खत्म हो गया इन 7 खिलाड़ियों का IPL करियर, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines