India vs Sri Lanka T20I: भारतीय टीम अपने श्रीलंका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ करने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी गौतम गंभीर की निगरानी में नेट पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस सीरीज से टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपने कार्यकाल की भी शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं पहले टी20 मैच में गंभीर किस विकेटकीपर को मौका देंगे ये बड़ा सवाल है। विकेटकीपर की लिस्ट में 2 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
किसको देंगे गंभीर मौका?
श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में दो-दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौका मिला हैं। हालांकि इन दोनों विकेटकीपर्स में से प्लेइंग इलेवन में कोई एक ही खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं ऋषभ पंत और संजू सैमसन की। इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप 2024 में भी शामिल किया गया था, लेकिन हमने देखा विश्व कप में सिर्फ ऋषभ पंत को ही खेलने का मौका मिला था, जबकि संजू पूरे टूर्नामेंट में बाहर बैठे रहे थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC के बीच हार्दिक का मैसेज देख हैरान रह गया था युवा खिलाड़ी, क्या था पांड्या का वो संदेश?
संजू पर भारी पड़ते पंत
अक्सर देखा गया है कि संजू सैमसन को टीम में तो मौका मिलता है लेकिन प्लेइंग इलेवन में संजू को काफी कम चांस दिया जाता है। अपने आखिरी वनडे मैच में शतक लगाने के बाद भी संजू को श्रीलंका दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया। अब एक बार फिर से संजू की बजाय पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है। पंत को मौका मिलता है तो वे नंबर-3 पर भी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा संजू दाएं हाथ और पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ऐसे में गौतम गंभीर बाएं हाथ के बल्लेबाज को चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: फिटनेस नहीं! इसलिए हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया; पूर्व दिग्गज का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines