India vs Sri Lanka Hardik Pandya: जबसे श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, तबसे बस एक ही सवाल उठ रहा कि आखिर टी20 टीम का कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं बनाया गया है। जबकि हार्दिक टी20 विश्व कप 2024 में उपकप्तान थे और प्रदर्शन भी उनका काफी शानदार रहा था। हालांकि नए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर फैंस के इस सवाल का जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे चुके हैं, लेकिन अभी तक ये मामला शांत नहीं हो पा रहा है। अब श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने हार्दिक को कप्तानी से हटाए जाने का एक अलग ही कारण बताया है।
क्यों नहीं बने हार्दिक कप्तान?
हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना कुछ फैंस को रास नहीं आ रहा है। हालांकि सूर्या काफी अच्छे कप्तान और खिलाड़ी हैं लेकिन विश्व कप में उपकप्तान रहे हार्दिक को एकदम से हटा देना ये फैंस की समझ में नहीं आ रहा है। अब मामले को लेकर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसेल अर्नोल्ड ने स्पोर्ट्स तक को बताया कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद हार्दिक खिलाड़ियों का विश्वास हासिल नहीं कर सके। जिसके चलते बीसीसीआई को ये फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या ने नताशा की पोस्ट पर किए ये कमेंट, क्रुणाल पांड्या का भी आया पैगाम
बता दें, हार्दिक के लिए कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में ये टूर्नामेंट बेहद खराब रहा था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक और उनकी कप्तानी की आलोचना होती रही। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। वनडे विश्व कप 2023 में इंजरी के बाद पांड्या ने आईपीएल में वापसी की थी।
आगे रसेल अर्नोल्ड ने कहा कि बीसीसीआई एक ऐसा कप्तान चाहती थी जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल खुशहाल रहे। हालांकि हार्दिक की कप्तानी में कोई खराबी नहीं है लेकिन थोड़ा ड्रेसिंग रूम वाला माहौल सूर्यकुमार यादव ज्यादा समझते हैं। सूर्यकुमार टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी हैं और उनको फिटनेस में भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ता है।
ये भी पढ़ें:- धोनी का नाम नहीं सुना? बाबर आजम का बल्ला बनाने वाली कंपनी की लग गई क्लास
ये भी पढ़ें:- अपनी ही टीम के खिलाफ किया गोल तो सीने में दाग दीं 6 गोलियां, हर गोली के बाद शूटर बोले- ‘गोल’
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines