India Vs Sri Lanka Second ODI Match Analysis: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया दो बार मुकाबले में आगे थी, लेकिन जेफ्री वांडरसे की स्पिन गेंदबाजी के सामने मिडिल ऑर्डर ने सरेंडर कर दिया। गौतम गंभीर ने जब टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी संभाली तो उनकी तारीफ में तमाम कसीदे पढ़े गए थे, लेकिन गौतम गंभीर के बतौर कोच पहले दो वनडे मैचों को देखें तो साफ हो जाता है कि टीम इंडिया में क्या चल रहा है। दूसरे वनडे मुकाबले में एक समय टीम इंडिया ने श्रीलंका के 6 विकेट 136 रन पर ही गिरा दिए थे। लेकिन भारतीय गेंदबाज पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट नहीं कर पाए और श्रीलंका के अंतिम चार खिलाड़ियों ने 100 रन जोड़कर टीम का स्कोर 240 रन पहुंचा दिया। ये पहली बार था जब टीम इंडिया ने मैच में पहला मौका खोया।
ये भी पढ़ेंः शर्मनाक हार से गंभीर का गुस्सा सातवें आसमान पर, ऐसे तो नहीं जीत पाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी
इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा मौका गंवाया, अच्छी शुरुआत को जीत में न कन्वर्ट कर पाने से, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी थी, लेकिन रोहित के आउट होते ही टीम बिखर गई। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल स्पिन गेंदबाजी के आगे कुछ नहीं कर पाए और श्रीलंका के फिरकी गेंदबाजों के आगे सरेंडर करते गए। ये दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया ने जीत का मौका गंवाया।
ये भी पढ़ेंः श्रीलंका के खिलाफ हार के 5 मुजरिम कौन? रोहित शर्मा भी बल्लेबाजों के खेल से निराश
दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने ठीक ठाक गेंदबाजी की, लेकिन एक गेंदबाज का दिन खराब था, अर्शदीप सिंह ने 9 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए। अर्शदीप सिंह ने 9 ओवर में 58 रन खर्च किए। वहीं बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और केएल राहुल ने निराश किया। इसके साथ ही कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी क्रम में एक्सपेरिमेंट करके पूरे बल्लेबाजी क्रम को अस्थिर कर दिया है। विराट के बाद आने वाले किसी भी बल्लेबाज को ये पता ही नहीं है कि उसे किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी है।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
25 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
50 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines