India Vs Sri Lanka Second ODI Match Analysis: दूसरे वनडे में टीम इंडिया की शर्मनाक हार से कोच गौतम गंभीर का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस टीम के बड़े खिलाड़ी टी-20 चैंपियन हैं, लेकिन वनडे में हालत देख लीजिए। श्रीलंका के खिलाड़ी इनके मुकाबले कुछ नहीं हैं। आधे ज्यादा प्लेयर चोटिल हैं, नए-नए लड़के उस टीम में भरे हुए हैं। उन लड़कों से टीम इंडिया इतनी शर्मनाक तरीके से हार रही है और क्रिकेट के चाहने वाले इस टीम के साथ चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने का सपना देख रहे हैं, जिसका आयोजन फरवरी 2025 में होने वाला है।
ये भी पढ़ेंः श्रीलंका के खिलाफ हार के 5 मुजरिम कौन? रोहित शर्मा भी बल्लेबाजों के खेल से निराश
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है, लेकिन श्रीलंका से इतनी बुरी तरह हार रही है। पहला मुकाबला भी भारतीय टीम जीतते टाई करा बैठी थी, उसे हार कहना ही सही होगा। दूसरे मैच में तो शर्मनाक हार मिली। पता नहीं क्या हो जाता है हमारे प्लेयर्स को कि जिस पिच पर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 बना दिए। उसी पिच पर 241 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की हालत खराब हो गई।
ये भी पढ़ेंः टूट गया 27 साल का रिकॉर्ड, वनडे में फ्लॉप हो गई टीम इंडिया
ये अलग बात है कि पिछली बार की तरह श्रीलंका की भी बल्लेबाजी में हालत खराब थी, पहले मैच में 110 रन के आसपास पांच विकेट गिरे थे, इस बार 136 पर छह हो गए थे, लेकिन ये इंडिया वाले छह विकेट के बाद विकेट ही नहीं गिरा पाते हैं और विकेट तब गिराते हैं जब सामने वाली टीम अच्छे खासे स्कोर तक पहुँच जाती है। यही इस मैच में भी हुआ। श्रीलंका का स्कोर एक समय 136 रन पर 6 विकेट था, उसके बाद चार बल्लेबाजों ने 100 रन जोड़े, लेकिन टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत के बाद बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज वांडरसे के आगे सरेंडर किया।
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
6 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
34 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
59 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines