India vs Sri Lanka Rohit Sharma Update: टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करने वाली है, जिसको लेकर जल्द ही बीसीसीआई स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है। श्रीलंका दौरे को लेकर अभी तक खबरें चल रही थी कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है, लेकिन अब रोहित शर्मा की वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे फैंस के चेहरे खिलने वाले हैं।
दरअसल टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि वनडे और टेस्ट क्रिकेट में रोहित खेलते रहेंगे, लेकिन श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था।
वनडे सीरीज में खेल सकते हैं रोहित
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा खेल सकते हैं। अगर रोहित वनडे सीरीज में वापसी करते हैं तो फिर एक बार टीम इंडिया के कप्तान के रूप में उनको देखा जाएगा। क्योंकि अभी तक रोहित की वापसी पर कोई अपडेट नहीं था, जिसके बाद रिपोर्ट्स चल रही थी कि वनडे सीरीज में केएल राहुल को कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन अगर रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध होते हैं तो फैंस एक बार फिर से हिटमैन को कप्तानी करते हुए देखेंगे।
फिलहाल अमेरिका में मौजूद रोहित
टी20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ अमेरिका छुट्टियां मनाने चले गए थे। फिलहार रोहित अमेरिका में ही मौजूद हैं। बीते कुछ दिन पहले अमेरिका से रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें रोहित ने अपने वनडे और टेस्ट रिटायरमेंट पर जवाब दिया था।
तीन मैचों की होगी वनडे सीरीज
श्रीलंका दौरे पर पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त और आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर ODI और T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, सामने आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: महज एक सीरीज के बाद ही इन 2 खिलाड़ियों की Team India से हो सकती है छुट्टी
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
9 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
31 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
50 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
53 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines