Sanju Samson Team India: टीम इंडिया अब श्रीलंका का दौरा करने वाली है। इस दौरे की शुरुआत 27 जुलाई को होगी। इस दौरे पर टीम इंडिया श्रीलंका के साथ पहले टी20 सीरीज खेलेगी। जिसको लेकर बीसीसीआई ने दोनों सीरीज के लिए 18 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया था। वहीं वनडे टीम से एक बार फिर स्टार खिलाड़ी को नजरअंदाज कर दिया गया। हर बार इस खिलाड़ी के साथ ऐसा ही देखने को मिलता है। कई बार इस खिलाड़ी को टीम में शामिल तो किया जाता है लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलता है। ऐसा लग रहा है जैसे इस खिलाड़ी के करियर के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
वनडे टीम में संजू को नहीं मिला मौका
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए अपना वनडे डेब्यू साल 2021 में किया था। डेब्यू करने के बाद संजू को अपना दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए पूरे एक साल का इंतजार करना पड़ा था। कई बार देखा गया है कि संजू को टीम इंडिया में तो मौका मिल जाता है लेकिन या तो उनको सीरीज के बीच में से ही ड्रॉप कर दिया जाता है या फिर उनको प्लेइंग इलेवन में तक में चांस नहीं मिलता है।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?
संजू ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस मैच में संजू ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। लेकिन अब एक बार फिर से उनको वनडे टीम में चांस नहीं दिया गया है। श्रीलंका दौरे के लिए संजू सैमसन को टी20 सीरीज में ही मौका मिला है। अभी संजू ने टीम इंडिया के लिए 16 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक के साथ 510 रन दर्ज हैं।
विश्व कप में बेंच पर बैठे दिखे थे संजू
आईपीएल 2024 में संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद संजू को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। लेकिन विश्व कप के दौरान संजू को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। संजू हर मैच में बेंच पर बैठे नजर आए थे।
ये भी पढ़ें:- ‘Stay Strong Hardik Pandya’ कठिन समय में चैंपियन को मिल रहा फैंस का सपोर्ट
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या गौतम गंभीर पर मेहरबान हुए विराट कोहली? कर दिया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
24 mins ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
2 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
10 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
10 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
12 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
12 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines