India vs Sri Lanka T20I: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होने जा रहा है। वहीं इस सीरीज से पहले श्रीलंका को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम का एक और स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गया है। जिसके बाद अब सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका टीम की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।
तेज गेंदबाज हुआ सीरीज से बाहर
श्रीलंका टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज नुवान तुषारा की बाएं हाथ की उंगली टूट गई है। जिसके चलते वे भारत के साथ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम के मैनेजर महिंदा हलंगोडा ने ईएसपीएन को जानकारी देते हुए बताया कि नुवान को बाएं हाथ में चोट लगी है लेकिन वे गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं। क्योंकि चोट ज्यादा गंभीर है जिसके चलते उनको टी20 सीरीज से बाहर रखा जा सकता है। फील्डिंग की प्रैक्टिस के दौरान नुवान की उंगली टूटी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? देखें आंकड़े
दुष्मंथा चमीरा भी हो चुके हैं सीरीज से बाहर
इससे पहले बुधवार को श्रीलंका टीम को एक और बड़ा झटका लगा था। दुष्मंथा चमीरा बीमार होने के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। जिसके बीद टी20 सीरीज के लिए दुष्मंथा चमीरा की जगह असिथा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि अब श्रीलंका टीम के सामने ये बड़ा सवाल है कि अब नुवान तुषारा की जगह टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया जाए। वैसे इसको लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि दिलशान मदुशंका को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।
टी20 सीरीज का शूड्यूल
27 जुलाई, पहला टी20 मैच
28 जुलाई, दूसरा टी20 मैच
30 जुलाई, तीसरा टी20 मैच
ये भी पढ़ें:- Video: Champions Trophy 2025 पर बन गई बात! क्या सीक्रेट मीटिंग में निकल आया समाधान?
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: जगह 1, खिलाड़ी 2, विकेटकीपर के रूप में कौन होगा गौतम गंभीर की पहली पसंद?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines