IND vs SL: स्टार खिलाड़ी की टीम में वापसी पर लटकी तलवार, क्या गौतम गंभीर होंगे 'मेहरबान'?

India vs Sri Lanka: टीम इंडिया अब श्रीलंका का दौरा करने वाली है। इस दौरे के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। ऐसे में फैंस की नजरे एक खिलाड़ी पर टिकी हैं, जो काफी समय से टीम से बाहर चल रहा है।

team india gautam gambhir

team india gautam gambhir

India vs Sri Lanka: जिम्बाब्वे के बाद अब टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर टीम इंडिया को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे और टी20 दोनों सीरीज में टीम इंडिया के दो अलग-अलग कप्तान होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ इस दौरे से टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल भी शुरू होने वाला है। इस दौरे को लेकर बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है, ऐसे में एक स्टार युवा खिलाड़ी की टीम में वापसी पर फिर से तलवार लटकने लगी है। हालांकि उम्मीद है कि नए हेड कोच गौतम गंभीर इस खिलाड़ी की वापसी पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या ईशान किशन को मिलेगी जगह?

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दिसंबर 2023 से टीम से बाहर चल रहे हैं। दरअसल ईशान किशन ने बीसीसीआई द्वारा रणजी ट्रॉफी खेलने के आदेश को नजरअंदाज कर दिया था। जिसके बाद किशन को टीम से तो बाहर होना ही पड़ा था, साथ ही साथ उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद किशन ने आईपीएल जरूर खेला था, जिसमें उनका प्रदर्शन ठीकठाक रहा था। अब किशन टीम में वापसी की राह तलाश रहे हैं। जिम्बाब्वे के साथ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी किशन को मौका नहीं दिया गया था।

विज्ञापन

ऋषभ पंत और संजू सैमसन ने बढ़ाई मुश्किल

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन की मौजूदगी ने अब ईशान किशन के लिए वापसी की राह को और ज्यादा मुश्किल कर दिया है। आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले पंत की टीम इंडिया मे जगह पक्की मानी जा रही है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसन का मौजूदा फॉर्म भी कमाल का है, आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद संजू को टी20 विश्व कप के लिए टीम में चुना गया था। हालांकि इस टूर्नामेंट में उनको खेलना का मौका नहीं मिला था, जिसके बाद संजू को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में शामिल किया था, इस सीरीज में संजू का प्रदर्शन कमाल का रहा था। ऐसे में अब ईशान किशन की मुश्किलें बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ