IND vs SLCXI: भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच 7 अगस्त से 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है. 7 अगस्त को श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और विशाल स्कोर बनाया था. हालांकि दूसरे दिन भारतीय टीम खासा प्रभावित नहीं कर सकी. टीम के 4 बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके. भारत की ओर से दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल और रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे.
पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों का दबदबा
श्रीलंका क्रिकेट 11 ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 363/8 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया था. सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो और रविन्दु रसंथा ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दिलाई थी. फर्नाडों 65 गेंदों में 66 रन बनाकर रन आउट हुए थे, जबकि रविन्दु रसंथा ने 143 गेंदों में 71 रनों की धैर्य भरी पारी खेली थी. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे पासिंदु सूरियाबंदारा ने भी थोड़ी देर क्रीज पर समय बिताया. उन्होंने 63 गेंदों में 35 रन बनाए. इसके अलावा पवन रत्नायके 47 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए. सोनल दिनुशा ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया था. उन्होंने 72 गेंदों में 52 रन बनाए थे. भारत की ओर से पहले दिन रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके थे, जबकि कुलदीप यादव और मानव सुथार को भी 2-2 सफलता मिली थी.
दूसरे दिन का ऐसा रहा खेल
363 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि केएल राहुल भी खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 67 गेंदों में 40 रन बनाए. हालांकि नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बैटिंग की और 164 गेंदों में 142 रनों की नाबाद पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने भी शानदार 117 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए. इसके अलावा ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने निराश किया. पंत ने 2 और जुरेल ने 1 रन बनाया. श्रीलंका की ओर से रमेश मेंडिस ने 2 विकेट लिए, जबकि असंका मनोज ने 2 विकेट झटके. भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 365/8 रन बना लिए हैं. भारत 6 रनों से पीछे है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
21 mins agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
26 mins agoIND vs WI: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा दूसरा टी-20 मैच?
30 mins agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
1 hr agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
2 hrs ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
2 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines