Navdeep Saini Return Team India: टीम इंडिया को गौतम गंभीर के रूप में नया हेड कोच मिल चुका है। जिसके बाद अब टीम इंडिया गौतम गंभीर की कोचिंग में पहली सीरज खेलने वाली है। गौतम गंभीर के कोच बनने के साथ ये भी साफ हो गया था कि टीम में भी काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास लेने के बाद अब गंभीर एक नई और युवा टीम बनाना चाहते हैं।
वहीं गौतम गंभीर की कोचिंग में कई ऐसे खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है जो अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसे ही एक स्टार तेज गेंदबाज का नाम सामने आया है जो पिछले 3 साल से टीम में जगह पाने के लिए तरस रहा है।
ये भी पढ़ें:- Video: क्या गौतम गंभीर ने चुन ली नई टीम इंडिया? 5 चौंकाने वाली बात सामने आई
इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
गौतम गंभीर को कितनी अच्छी खिलाड़ियों की समझ है और किस खिलाड़ी को कैसे खिलाना है इसका उदाहरण हम आईपीएल 2024 में सुनील नरेन के रूप में देख चुके हैं। जैसे ही मेंटोर के रूप में गंभीर की केकेआर में वापसी हुई, वैसे ही गंभीर ने नरेन को ओपनर बना दिया। ओपनर बनते ही नरेन का प्रदर्शन भी बदल गया था, जिसके बाद उन्होंने विपक्षी गेंदबाजी की जमकर पिटाई की थी। वहीं अब एक स्टार खिलाड़ी जो पिछले 3 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है गंभीर उसको चांस दे सकते हैं।
इसको लेकर गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने पीटीआई को बताया कि वह भारतीय टीम में नवदीप सैनी और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को चुन सकते हैं। नवदीप सैनी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था। तब से बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या श्रीलंका के खिलाफ ही गंभीर नवदीप को टीम इंडिया में मौका देंगे, या फिर तेज गेंदबाज को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हार्दिक-सूर्यकुमार में कैप्टन बनने को छिड़ी जंग, कप्तानी को लेकर ऐसे हैं दोनों के आंकड़े
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
51 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines