IND vs SL: रोहित शर्मा ने गेंदबाजी से जीत लिया दिल, बनाया ये खास रिकॉर्ड

Rohit Sharma Bowling: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में गेंदबाजी करते नजर आए। रोहित इससे पहले गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते दिखे थे। जिससे अंदाजा लग गया था कि आज वे बॉलिंग करने वाले हैं। रोहित की बॉलिंग देख फैंस खुश हो गए।

IND vs SL Rohit Sharma Bowling

IND vs SL Rohit Sharma Bowling

Rohit Sharma Bowling: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वैसे तो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन रविवार को वे गेंदबाजी करते नजर आए। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित ने शानदार स्पिन गेंदबाजी की। हालांकि वे विकेट तो नहीं ले सके, लेकिन किफायती साबित हुए। रोहित ने दो ओवर डाले। जिसमें उन्होंने 11 रन दिए।

विज्ञापन

विराट कोहली हो गए खुश

रोहित श्रीलंका के लिए सरप्राइज लेकर आए। उन्होंने सबसे पहले 39वां ओवर डाला। जिसमें उन्होंने 6 रन दिए। इसके बाद रोहित 41वां ओवर डालने लौटे। जिसमें हिटमैन ने 5 रन दिए। रोहित की स्पिन गेंदबाजी देख फैंस मुरीद हो गए। रोहित ने इस दौरान दो डॉट बॉल डालीं। रोहित को गेंदबाजी करते देख न केवल फैंस खुश हो गए, बल्कि विराट कोहली भी गदगद नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

बनाया ये रिकॉर्ड

रोहित ने इसी के साथ एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित 37 साल और 96 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए ODI में गेंदबाजी करने वाले सबसे उम्रदराज तीसरे स्पिनर बन गए हैं। इस मामले में वह रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए। अश्विन ने 37 साल और 21 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस लिस्ट में 38 साल और 329 दिन के साथ सचिन तेंदुलकर और श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन 37 साल और 351 दिन के साथ टॉप पर हैं।

विज्ञापन

वनडे में करीब 9 महीने बाद की गेंदबाजी

रोहित इससे पहले करीब 9 महीने पहले वनडे में गेंदबाजी करते नजर आए थे। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ बेंगलुरु में 12 नवंबर 2023 को गेंदबाजी की थी। इस दौरान रोहित ने 5 गेंदें फेंकीं और एक विकेट चटकाया। वनडे में रोहित की बॉलिंग की बात की जाए तो 264 मैचों की 40 इनिंग में 9 विकेट चटकाए हैं। रोहित स्पिन गेंदबाजी करते हैं। जिस पर बल्लेबाज मात खाते नजर आते हैं। रोहित ने टेस्ट में भी गेंदबाजी की है। उन्होंने 2 विकेट चटकाए हैं। टी-20 में उनके नाम एक विकेट दर्ज है।

विज्ञापन

शुभमन गिल ने की थी गेंदबाजी 

बता दें कि पहले मुकाबले में शुभमन गिल भी गेंदबाजी करते नजर आए थे। वहीं टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने शानदार गेंदबाजी से मैच पर कब्जा जमा लिया था। इन बल्लेबाजों के गेंदबाजी करने से टीम इंडिया पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। इसका श्रेय हेड कोच गौतम गंभीर को दिया जा रहा है। जो हर टीम मेंबर से हर फील्ड में कॉन्ट्रीब्यूट करने की इच्छा रखते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ