India vs Sri Lanka 1st ODI Rohit Sharma Video: भारतीय टीम आज वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 विश्व कप 2024 के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हो रही है। कप्तान रोहित शर्मा वहीं से शुरुआत करना चाहेंगे जहां से उन्होंने छोड़ा था। यानी टी20 विश्व कप का फाइनल जीतने के बाद अब कप्तान रोहित इस सीरीज का आगाज भी पहले मैच को जीतकर करना चाहेंगे। टी20 विश्व कप के बाद अपनी नई शुरुआत को लेकर रोहित ने बड़ी बात कही है। रोहित के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शेयर किया है।
रोहित शर्मा का धांसू वीडियो
बीसीआई ने रोहित शर्मा का जो धांसू वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसमें रोहित टी20 विश्व कप 2024 खिताब की जीत को याद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित कहना है कि वो उनके लिए बेहद ही खास पल था। रोहित ने कहा ये पल जिंदगी भर उनके साथ रहेगा। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर रोहित ने कहा अब मेरा समय बीत चुका है। अब समय आ गया है नए कोच के साथ नई पारी की शुरुआत करने का। वहीं जज्बे, वहीं एनर्जी कुछ नए और कुछ पुराने चेहरों के साथ टीम इंडिया एक बार फिर उतरेगी मैदान पर।
नए कोच के साथ रोहित की नई शुरुआत
टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था। जिसके बाद अब गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच हैं। उनकी कोचिंग की शुरुआत भी काफी शानदार रही है। गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने अपनी पहली टी20 सीरीज को 3-0 से जीता। जिसके बाद अब वनडे सीरीज की बारी है। कप्तान रोहित शर्मा भी अब नए हेड कोच के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
टी20 इंटरनेशनल से रोहित ले चुके हैं संन्यास
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वहीं वनडे क्रिकेट वापसी करने को लेकर रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि उनको लग रहा है जैसे एक सीरीज के लिए उनको आराम दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: बारिश बिगाड़ सकती है पहले वनडे का खेल, यहां जाने कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कब, कहां-कैसे देख सकते हैं पहला वनडे मैच; यहां जान ले पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
28 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines