India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने रोमांचक मोड़ पर है. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज कर बढ़त बना ली थी. अब दूसरे टेस्ट में भी अफ्रीकी टीम मजबूत स्थिति में है और टीम इंडिया मुश्किल में फंसी हुई है.
गुवाहाटी में चल रहे दूसरे टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारत के सामने 549 रनों का टारगेट रखा है. ऐसे में अब भारत को हार से बचाने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी. वहीं, लगभग 30 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी टूटने के कगार पर है, जिससे टीम इंडिया पर एक बड़ा कलंक लग सकता है.
भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. न तो कोलकाता टेस्ट में कोई भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर बना सके और न ही गुवाहाटी की पहली पारी में रन निकल पाए. इस सीरीज में अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया है.
अब अगर दूसरी पारी में भी कोई भारतीय बल्लेबाज 100 का आंकड़ा नहीं छू पाते हैं, तो लगभग 30 साल में पहली बार ऐसा होगा जब भारत अपनी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेले और एक भी भारतीय बल्लेबाज शतक न लगाए. टीम इंडिया इस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- क्या धोखेबाज हैं पलाश मुच्छल? स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद पर्सनल चैट हुई वायरल! सोशल मीडिया पर आया भूचाल
दूसरी पारी में भी शतक लगना मुश्किल
टेस्ट का चौथा दिन शुरू होते ही पिच पर स्पिनर्स का दबदबा बढ़ गया है. पहले पेसर्स को मदद मिली, अब स्पिनर्स भी बॉल टर्न करा रहे हैं. ऐसे में जीत तो दूर, एक शतक की उम्मीद भी बहुत मुश्किल लग रही है. कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम पहली पारी में 189 पर सिमट गई थी, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 93 रन बना सकी.
वहीं, गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में भी भारतीय टीम सिर्फ 201 रन बना सकी. यशस्वी जायसवाल के अलावा अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज 50 का आंकड़ा तक नहीं छू पाया है. ऐसे में अब चौथी पारी में शतक लगना काफी मुश्किल लग रहा है.
ये भी पढें- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की हार पक्की! सामने आए डराने वाले आंकड़े, लाज बचाने के लिए पलटना होगा इतिहास
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
23 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
49 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines