India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच को शान से अपने नाम किया। इस मैच में एक मूमेंट ऐसा भी आया, जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मार्को जेनसन के खिलाफ आपा खो दिया। यह घटना 15वें ओवर में घटी, जब संजू सैमसन ने पिच पर जाकर थ्रो को पकड़ा। इससे स्ट्राइकर एंड पर आए मार्को जेनसन नाराज हो गए और उन्होंने सैमसन से कुछ कहा। सैमसन ने इसकी शिकायत तुरंत अपने कप्तान से की। इसके बाद सूर्यकुमार ने जेनसन के साथ तीखी बहस की, जिसके बाद अंपायरों ने दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।
सैमसन की सपोर्ट में आए सूर्यकुमार
यहां रवि बिश्नोई ने ऑफ के बाहर एक फुल गेंद फेंकी, जिस पर गेराल्ड कोएट्जी ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑफ की तरफ जोरदार शॉट खेला। जब फील्डर ने गेंद विकेटकीपर सैमसन की तरफ फेंकी तो उन्होंने इसे विकेट पर जाकर कलेक्ट किया। प्रोटियाज स्टार को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने सैमसन को लेकर कुछ कहा, जिससे बात बढ़ गई। यहां पिच के अंदर खड़े भारतीय कप्तान सूर्यकुमार तुरंत ही अपने साथी खिलाड़ी का समर्थन करने आए।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: फैंस को मिला भारत-पाकिस्तान मैच का तोहफा, इस दिन टकराएंगी एशिया की दोनों दिग्गज टीमें
सूर्यकुमार ने की तीखी बहस
उन्हें मार्को जेनसन और गेराल्ड कोएट्जी दोनों से बात करते हुए देखा गया। सूर्यकुमार इस बहस में ज्यादा खुश नहीं दिख रहे थे और वे प्रोटियाज खिलाड़ियों के साथ तीखी बातें करते हुए दिखाई दिए। सूर्यकुमार के साथ हुई घटना के बाद मार्को जेनसन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और जल्दी आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली और रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए।
भारत ने जड़े 202 रन
मैच की बात करें तो भारत ने चार मैचों की सीरीज की शानदार शुरुआत की है। डरबन के किंग्समीड में खेले गए पहले मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी ही गिर गया। हालांकि संजू सैमसन की 107 रनों की धांसू पारी के दम पर टीम ने पहले खेलते हुए 202 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। कप्तान के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने सैमसन का अच्छा साथ दिया और तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इस दौरान सैमसन ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना लगातार दूसरा शतक पूरा किया।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को मिला रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट, ‘छक्कों’ में करता है बात
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines