India vs South Africa: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को आखिरी टी-20 मैच में 135 रनों से रौंदकर सीरीज अपने नाम की। इस मैच में टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रनों से लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने विनिंग ट्रॉफी युवा विजय कुमार वैशाक और रमनदीप को थमाई, जो पहली बार नेशनल टीम का हिस्सा बने थे। रमनदीप को सीरीज में दो मैच खेलने का मौका मिला, जबकि वैशाक को अब भी अपने इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है। वो बेशक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले, लेकिन सूर्यकुमार ने उन्हें विनिंग ट्रॉफी थमाकर खुश कर दिया।
सूर्यकुमार ने जारी रखी प्रथा
कप्तान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस तरह से सूर्यकुमार ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उस प्रथा को कायम रखा, जिन्होंने इसकी शुरुआत की थी। धोनी की यह प्रथा आगे चलकर विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा ने जारी रखी, जहां वो सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों को थमाते थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 574 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, पहले सेट में शामिल पंत, राहुल, अय्यर और स्टार्क
भारत को मिली मजबूत शुरुआत
मुकाबले की बात करें तो भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। टीम ने इसके साथ ही इस साल का अंत शानदार तरीके से किया है। यह रनों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इस साल टीम ने 26 में से 24 टी-20 मैचों में जीत हासिल की, जो उसके दबदबे को दिखाता है। मैच में सूर्यकुमार ने सीरीज में पहली बार टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। भारत ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों पर 73 रन जोड़ दिए।
सैमसन-तिलक ने जड़ा शतक
अभिषेक के आउट होने के बाद सैमसन ने युवा तिलक वर्मा के साथ मिलकर प्रोटियाज टीम के गेंदबाजों की नाम में दम कर दिया और दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़कर टीम का स्कोर 283 रनों तक पहुंचा दिया। इस बड़े टारगेट के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पर पहली गेंद से ही दबाव था, जिसकी वजह से टीम 148 रनों पर सिमट गई और यह मैच और सीरीज हार गई।
ये भी पढ़ें:- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा के लिए आई गुड न्यूज, दूसरी बार बने पिता
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
41 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
43 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines