WTC फाइनल 2025 में भिड़ सकते हैं भारत-साउथ अफ्रीका, जानें पूरा समीकरण

WTC Final 2025: भारत और साउथ अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में खेल सकते हैं। यहां आप पूरा समीकरण पढ़ सकते हैं।

ICC (4)
विज्ञापन

WTC Final 2025: भारतीय टीम इन दिनों बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भाग ले रही है। अब तक खेले गए 2 मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 मैच जीते हैं। वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका को 2 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टॉप पर विराजमान हो गई। साउथ अफ्रीका के टॉप पर पहुंचने के बाद अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। हालांकि भारत और साउथ अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में पहुंच सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहते हैं समीकरण।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हो सकता है फाइनल

दरअसल भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए 3 मैच जीतने जरूरी हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कुल 3 मैच बचे हुए हैं। अगर भारतीय टीम तीनों मुकाबले को अपने नाम कर लेती है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह बना लेगी। वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टिकट कटाने के लिए केवल एक मैच जीतने हैं।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका को आगामी 2 टेस्ट मैच की सीरीज घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अफ्रीका पाकिस्तान को आसानी के साथ 1 मैच हरा देगी। इस समीकरण के साथ भारत और साउथ अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बचे हुए 3 मैचों में 1 मैच भी भारत को हरा देती है, तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो जाएगा।

भारत दो बार खेल चुका है फाइनल

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 2 बार पहुंच चुकी है। भारत ने पहली बार साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। हालांकि न्यूजीलैंड के सामने भारत को घुटने टेकने पड़े थे। वहीं साल 2023 में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा कर खिताब जीता था। हालांकि इस बार भारत की राह थोड़ी कठिन है।

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका इस साल टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भी आमने-सामने थे। भारत ने साउथ अफ्रीका को धूल चटाई थी और खिताब पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ