India vs South Africa 5th T20I Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. अब तक इस सीरीज में 3 मैच खेले गए हैं, जबकि एक मैच घने कोहरे की वजह से रद्द हो गया था. भारतीय टीम ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया था, जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरा मैच जीता था. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. अब दोनों टीमों की निगाहें तीसरे टी-20 मैच पर टिकी हैं. आइए आखिरी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.
कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला 7 बजे शाम में खेला जाएगा, जबकि टॉस 6:30 में होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. इस मैच को आप फ्री में जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. वहीं मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. मैच से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट्स को आप न्यूज 24 पर भी पढ़ सकते हैं.
संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
पांचवें टी-20 मैच में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. क्योंकि चौथे टी-20 मैच से पहले शुभमन गिल को चोट लग गई थी और वह बाहर हो गए थे. ऐसे में पांचवें टी-20 मैच में संजू बतौर सलामी बल्लेबाज गिल की जगह खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर , जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवान फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के बीच हुई तीखी नोकझोंक, साथी प्लेयर्स को करना पड़ा बीच-बचाव! वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
37 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines