India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर है. रांची वनडे में टीम इंडिया ने 17 रन से जीत हासिल की थी, जबकि रायपुर में अफ्रीका ने 359 रन का बड़ा टारगेट चेज करके जीत दर्ज किया था.
ऐसे में तीसरा वनडे निर्णायक मुकाबला बन चुका है, जिसे जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी. इस सीरीज में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. कोहली दोनों मैचों में लगातार शतक लगा चुके हैं और तीसरे मैच में भी कई रिकॉर्ड उनके निशाने पर होंगे. रोहित शर्मा भी एक खास उपलब्धि के बेहद करीब हैं. ऐसे में विशाखापत्तनम में कई बड़े रिकॉर्ड इस बन सकते हैं.
IND vs SA तीसरे वनडे में बन सकते हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड
1. रोहित शर्मा के 20,000 इंटरनेशनल रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में अगर रोहित शर्मा 27 रन बना लेते हैं तो उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे हो जाएंगे. ऐसा करने वाले वह सचिन, द्रविड़ और विराट के बाद चौथे भारतीय बनेंगे.
2. विराट का लगातार तीसरा शतक?
किंग कोहली पिछले दो मैचों में सेंचुरी ठोक चुके हैं. अगर कोहली अब विशाखापत्तनम में भी शतक जड़ देते हैं, तो वह अपने करियर में दूसरी बार लगातार तीन वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी तक यह कारनामा दो बार सिर्फ बाबर आजम ने किया है. वहीं, संगकारा के नाम लगातार चार शतक लगाने का रिकॉर्ड है.
3. विराट-रोहित की 21वीं शतकीय पार्टनरशिप
अगर रोहित और कोहली विशाखापत्तनम में 100 रनों की साझेदारी कर लेते हैं तो यह उनकी 21वीं सेंचुरी पार्टनरशिप होगी. अभी 20 के साथ दूसरे नंबर पर हैं. टॉप पर हैं सचिन-गांगुली जिनकी 26 शतकीय पार्टनरशिप है.
4. विराट पूरा करेंगे 28,000 इंटरनेशनल रन
तीसरे वनडे में अगर विराट 90 रन बना लेते हैं तो उनके 28 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे हो जाएंगे और वह दुनिया में सबसे तेज ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. वहीं, सिर्फ 8 रन बनाकर कोहली अपने 14,500 वनडे रन भी पूरे कर लेंगे.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Draw: लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का अल्जीरिया से होगा पहला मैच, ड्रॉ में इंग्लैंड-स्पेन की चमकी किस्मत
5. विराट कोहली तोड़ देंगे रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड!
विराट के नाम वनडे में अभी 160 छक्के हैं. इस सीरीज में उन्होंने दो मैचों में 9 छक्के जड़ दिए हैं. अगर तीसरे मैच में दो और छक्का लगाते हैं तो वह रिकी पोंटिंग (161) को पीछे छोड़ देंगे. फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों की लिस्ट में रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं. उन्होंने हाल ही में शाहिद अफरीदी (351) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था.
6. भारत में साउथ अफ्रीका खत्म करेगी वनडे सीरीज जीत का सूखा?
साउथ अफ्रीका ने 2015 के बाद से भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है. टेस्ट में तो बावुमा ये कर दिखा चुके हैं, अब वनडे में भी इतिहास रचने का मौका है. अभी तक भारत में साउथ अफ्रीका ने सात में से सिर्फ एक सीरीज जीती है और 5 टीम इंडिया ने जीती हैं.
7. बावुमा और यानसेन हासिल करेंगे माइलस्टोन!
विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा और मार्को यानसेन भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. बावुमा 2000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 13 दूर हैं. जबकि यानसेन सिर्फ एक विकेट लेकर अपने 50 वनडे विकेट पूरा कर लेंगे.
ये भी पढ़ें- सूर्या-अभिषेक नहीं, ये धुरंधर बनाएगा टीम इंडिया को T20 World Cup चैंपियन! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines