India vs South Africa 2nd T20 Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच डरबन में खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 10 नवंबर को सेंट जॉर्ज पार्क गकेबरहा में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम कर सीरीज पर 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी, जबकि मेजबान साउथ अफ्रीका सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। हालांकि दूसरे मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं।
दूसरे मैच में कैसा होगा मौसम का मिजाज?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मैच में बारिश बाधा डाल सकती है। मैच के दौरान बारिश की 11 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में मुकाबला देरी से खत्म भी हो सकता है। भारत ने इस मैदान पर आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला था। इस मैच में भी बारिश ने खलल डाला था और अफ्रीका को डीएलएस मेथड के तहत 5 विकेट से जीत मिली थी।
पिच रिपोर्ट पर एक नजर
सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट स्टेडियम की पिच संतुलित है। शुरुआती ओवर में बल्लेबाजों के लिए पिच मददगार साबित होती है। लेकिन पुरानी गेंदों से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए चुनौती होती है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नकाबा पीटर, ओटनील बार्टमैन।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: फैंस को मिला भारत-पाकिस्तान मैच का तोहफा, इस दिन टकराएंगी एशिया की दोनों दिग्गज टीमें
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 min agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
29 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
51 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines