IND vs SA: क्या दूसरे टी-20 मैच में बारिश डालेगी खलल? यहां जानिए ताजा अपडेट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है।

IND vs SA (7)

India vs South Africa 2nd T20 Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच डरबन में खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 10 नवंबर को सेंट जॉर्ज पार्क गकेबरहा में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को अपने नाम कर सीरीज पर 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी, जबकि मेजबान साउथ अफ्रीका सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। हालांकि दूसरे मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

दूसरे मैच में कैसा होगा मौसम का मिजाज?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है।  एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मैच में बारिश बाधा डाल सकती है। मैच के दौरान बारिश की 11 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में मुकाबला देरी से खत्म भी हो सकता है। भारत ने इस मैदान पर आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला था। इस मैच में भी बारिश ने खलल डाला था और अफ्रीका को डीएलएस मेथड के तहत 5 विकेट से जीत मिली थी।

विज्ञापन

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट स्टेडियम की पिच संतुलित है। शुरुआती ओवर में बल्लेबाजों के लिए पिच मददगार साबित होती है। लेकिन पुरानी गेंदों से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए चुनौती होती है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है।

विज्ञापन

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नकाबा पीटर, ओटनील बार्टमैन।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ