भारत ने 90 रनों से जीत हासिल कर ली है. भारत का स्कोर दीपेश देवेंद्रन ने भारत की ओर से 3 विकेट अपने नाम किए. जबकि कनिष्क चौहान ने भी 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया.
पाकिस्तान को 9वां झटका लग चुका है. मोहम्मद सैम 7 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने. पाकिस्तान हार की कगार पर है. 40 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 145/9 है.
भारत को आठवीं सफलता मिल गई है. हुजैफा एहसान 83 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने 83 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली. 38.4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 140/8 है. भारतीय टीम जीत की दलहीज पर खड़ी है.
पाकिस्तान को सातवां झटका अब्दुल सु्ब्हान के रूप में लगा. उन्होंने 14 गेंदों में 6 रन बनाए और पवेलियन लौट गए. 37 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 129/7 है.
हुजैफा एहसान ने 62 गेंदों में 50 रन बना दिए हैं. वह एक छोर से जमे हुए हैं. अब तक उनके बल्ले से 6 चौके के अलावा 2 छक्के निकले हैं. 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/6 है.
पाकिस्तान को छठा झटका हमजा जहूर के रूप में लगा है. वह 20 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं. जहूर की संघर्ष भरी पारी का अंत हो गया है. 32 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 109/6 है.
पाकिस्तान को पांचवां झटका लग चुका है. आधी टीम पवेलियन लौट गई है. फरहान यूसुफ 34 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि यूसुफ अपना पैर जमा चुके थे. पाकिस्तान का स्कोर 25 ओवर के बाद 78/5 है.
20 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 56/4 है. फरहान यूसुफ 11 और हुजैफा ऐहसान ने 15 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों ने अब तक पाकिस्तान को बैकफुट पर रखा है.
पाकिस्तान को चौथा झटका लग चुका है. उस्मान खान 42 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 36/4 है.
11वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली. दीपेश देवेन्द्रन ने अली हसन बलोच के रूप में अपना दूसरा विकेट हासिल किया. हसन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 25 रन है.
तेज गेंजबाज दीपेश देवेन्द्रन ने 9वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहली सफलता दिलाई. दीपेश ने पाकिस्तान के इन फॉर्म बल्लेबाज समीर मिन्हास को पवेलियन भेजा. समीर 20 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए.
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की ओर से उस्मान खान और समीर मिन्हास पारी की शुरुआत करने आए हैं. वहीं, भारत के लिए किशन कुमार सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 240 रनों पर ऑलआउट हो गई है. 49 ओवर के इस मैच में भारतीय टीम 46.1 ओवर ही खेल सकी. भारत की ओर से एरोन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली. उनके अलाव, कनिष्क चौहान ने 46 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रन की पारी खेली. इस तरह भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य रखा है. वहीं, पाकिस्तान के लिए मोहम्मद सय्याम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट झटके. जबकि निकाब शकीब ने 2 विकेट लिए.
46वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को नौवां झटका लगा. हेनिल पटेल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
45वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को 8वां झटका लगा. कनिष्क चौहान 46 गेंदों पर 46 रन बनाकर अहमद हुसैन की गेंद पर आउट हो गए.
39वें ओवर में मोहम्मद सैय्याम की गेंद पर खिलान पटेल शॉट लगाने गए लेकिन क्लीन बोल्ड हुए. भारत 207 रन पर 7 विकेट गंवा चुका है.
पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुल सुभान ने भारतीय पारी को बैकफुट पर ला दिया है. पारी के 32वें ओवर में भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे. अब्दुल ने पहले अभिज्ञान कुंडू को 22 और फिर एरोन जॉर्ज को 85 के स्कोर पर आउट किया. फिलहाल भारत का स्कोर 32 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन है.
विकटों के पतन के बीच एरोन जॉर्ज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया है. जॉर्ज ने 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. जॉर्ज फिलहाल 58 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और अब तक 8 चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं.
20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारतीय टीम को चौथा झटका लगा. वेदांत त्रिवेदी सिर्फ 7 रन बनाकर निकाब शफीक की गेंद पर आउट हो गए. इससे पहले निकाब ने विहान मल्होत्रा को भी आउट किया था. फिलहाल भारत का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 114 रन हो गया है.
16वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को तीसरा झटका लगा. टीम के उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने 16 गेंदों पर 12 रन बनाकर निकाब शफीक की गेंद पर आउट हो गए. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी 5 और आयुष म्हात्रे 38 रन बनाकर मोहम्मद सय्याम का शिकार बने.
IND vs PAK U19 Asia Cup: 14 दिसंबर को U19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46.1 ओवर 240 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. भारत के लिए एरोन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली. वहीं, कनिष्क चौहान ने 46 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. हुजैफा एहसान ने 83 गेंदों में 70 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. 41.2 ओवर में पाकिस्तान 150 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने 3 विकेट अपने नाम किए. जबकि कनिष्क चौहान ने भी 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया.
---विज्ञापन---
मैच के बाद बदला हेड टू हेड रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान ने 11 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं एक मैच टाई रहा. आंकड़ों के हिसाब से पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है.
---विज्ञापन---