T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज कल यानी 2 जून से होने वाला है। आज भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप से पहले वॉर्मअप मैच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया को विश्व कप का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में गुटबाजी शुरू हो गई है। पूर्व पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने बड़ा बयान दे दिया है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल आ गया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या होता है RTM? जिसकी मदद से दूसरे टीम के खिलाड़ी को छीन सकती है फ्रेंचाइजी
पूर्व पीसीबी प्रमुख ने क्या कहा
बता दें कि विश्व कप से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई। इन 4 मुकाबले में से 2 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, इसके अलावा 2 मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। पाकिस्तान के इस खराब फॉर्म को देखकर बिलकुल भी ऐसा नहीं लग रहा है कि वह ट्रॉफी जीतने की रेस में किसी को भी टक्कर दे पाएगा। इस कड़ी में भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में गुटबाजी शुरू हो गई है। पूर्व पीसीबी प्रमुख रमीज रजा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मैनेजमेंट की जमकर धुलाई कर दी है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट को टीम के साथ एक्सपेरिमेंट करना बंद करना चाहिए। मैनेजमेंट को स्ट्राइक रेट के डर से बाहर निकलने की जरूरत है, क्योंकि आपके पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी 3 महीने के लिए हुआ बैन
ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर उठाए सवाल
रमीज ने यह बयान अपने यूट्यूब चैनल पर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आपने इस टीम का सत्यानाश कर दिया है। रमीज ने इसलिए भी मैनेजमेंट की आलोचना की है कि आपने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को तोड़ दिया। आप टीम में 2-2 विकेटकीपर्स को खिला रहे हैं। ऑलराउंडर को बीच में बल्लेबाजी के लिए बुला रहे हैं। लगातार तेज गेंदबाजों में बदलाव कर रहे हैं, यह सही नहीं है। आपके पास अच्छे स्पिनर नहीं है। टी20 विश्व कप से पहले आपने पूरी टीम को बर्बाद कर दिया है। रमीज ने अपने बयान से पाकिस्तान के मैनेजमेंट की धुलाई कर दी है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
53 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines