India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की राइवलरी दुनिया की सबसे रोमांचक राइवलरी में से एक हैं। जब भी ये दो टीमें आमने-सामने होती हैं, तब दुनियाभर के करोड़ों फैंस इस महामुकाबले को देखने के लिए बेताब रहते हैं। दोनों देश अब एक और आईसीसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे से भिड़ने को बेताब हैं, जहां 23 फरवरी को दोनों के बीच एक और सुपरहिट मुकाबला होने जा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं उन एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों पर, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा सबसे आगे
वैसे तो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 2526 रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं, जो अब रिटायर हो चुके हैं। मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों में कप्तान रोहित शर्मा के नाम पड़ोसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 मैचों में 51.35 की शानदार औसत से 873 रन बनाए हैं। इसमे दो शतक और आठ फिफ्टी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: CT 2025: इन टीमों पर मंडराया सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा, देखें पॉइंट्स टेबल
विराट खेल चुके हैं 183 रनों की पारी
बात करें विराट कोहली की तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 16 वनडे मैचों में 52.15 की शानदार औसत से 678 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान तीन शतक और दो फिफ्टी जड़ी, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 183 रन रहा है। बात करें पाकिस्तान की तो उसकी तरफ से पूर्व कप्तान बाबर आजम ने आठ मैचों में सिर्फ 218 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी निकली, जहां 50 रन उनका हाई-स्कोर रहा।
दुबई में भारतीय टीम का दबदबा
दुबई के मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। यहां खेले गए 7 वनडे मैचों में से भारत ने 6 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच टाई रहा है। इस मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने दो मैच खेले हैं और इन दोनों में जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। टीम के इस प्रदर्शन को देखते हुए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 25,000 दर्शकों की भीड़ के चलते निश्चित तौर पर दबाव पाकिस्तान पर होगा।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान को जीतता देखना चाहता है ये पूर्व भारतीय, बयान से हर कोई हैरान
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
6 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
13 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
47 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
52 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines