27 अक्टूबर को हो सकती है भारत-पाक के बीच भिड़ंत, फैंस को मिलेगा दिवाली गिफ्ट!

India A vs Pakistan A: भारत और पाकिस्तान इमर्जिंग एशिया कप फाइनल मैच में 27 अक्टूबर को आमने सामने हो सकते हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओमान की राजधानी मस्कट में खेला जाएगा।

IND vs PAK (4)

India A vs Pakistan A: ओमान में इमर्जिंग एशिया कर 2024 का आगाज किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में इंडिया A शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक खेले गए सभी मैच में भारत ने जीत हासिल की है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया, पाकिस्तान को हरा चुकी है। वहीं भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह बना चुकी है। भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। फाइनल मुकाबला 27 अक्टूबर को होने वाला है। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकती है भिड़ंत

इमर्जिंग एशिया कप 2024 में 25 अक्टूबर को भारतीय टीम सेमीफाइल मैच में अफगानिस्तान से भिड़ने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के आंकड़े अच्छे रहे हैं। ऐसे में जीत का दावेदार भारत को ही माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सेमीफाइल में पाकिस्तान और श्रीलंका ने अपनी जगह बनाई है। अगर पाकिस्तान, श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराने में कामयाब हो जाता है और उधर भारत अपनी जगह फाइनल में बनाता है तो एक बार फिर भारत और पाकिस्तान टूर्नामेंट में भिड़ सकते हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 27 अक्टूबर को खेला जाना है।

विज्ञापन

पिछली बार भारत को मिला था गहरा जख्म

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2023 में इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया था। तब भारतीय टीम को यश धुल की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पिछली बार वनडे प्रारूप में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में 40 ओवर में टीम इंडिया 224 रनों पर सिमट गई थी। भारत को 128 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा था। लेकिन इस बार भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

भारतीय टीम ने इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था। जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 7 विकेट से रौंदा था। वहीं तीसरे मैच में भारत ने मेजबान देश ओमान को हराकर 6 विकेट से रौंद दिया था। अब भारत को फाइनल का खिताब जीतने के लिए सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ