India vs Pakistan: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. भारत-पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो रोमांच और जुनून अपने चरम पर होता है और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. इन दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले पर दुनिया भर क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहती हैं.
हाल ही में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों देशों के बीच मुकाबला देखने को मिला था, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से धूल चटाई थी. अब दोनों देशों की मेंस टीमें एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. तो चलिए जानते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कब खेला जाएगा और आप इस भिड़ंत को कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.
एशियन गेम्स 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
दरअसल, जापान के आइची और नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान की टीमें भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. ड्रॉ और टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार, दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान के आमने-सामने आने की पूरी संभावना है.
वैभव सूर्यवंशी भी होंगे एक्शन में
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान के हाथों में होगी. वहीं, इस टूर्नामेंट के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है.
कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव?
भारत में एशियन गेम्स 2026 के लाइव प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास है. यानी क्रिकेट फैंस भारत-पाकिस्तान मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा, आप डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. सोनी स्पोर्ट्स ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है.
ये भी पढ़ें- किलियन एम्बाप्पे के दम पर FIFA World Cup 2026 में फ्रांस को मिली शानदार शुरुआत, सेनेगल को मिली हार
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत-पाकिस्तान का स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकिम, उस्मान खान (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें- लियोनेल मेसी की मैजिकल हैट्रिक के दम पर जीती अर्जेंटीना, FIFA World Cup 2026 में की शानदार शुरुआत
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines