India vs Oman: एशिया कप 2025 में 19 सितंबर को भारत और ओमान के बीच मुकाबला होने वाला है. अब तक खेले गए 2 मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है. पहले मैच में भारत ने यूएई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की थी. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. अब भारतीय टीम लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया ने पहले ही सुपर-4 में अपनी जगह बना ली है. ये मैच महज औपचारिकता के तौर पर खेला जाना है.
कैसा है अबू धाबी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
भारतीय समयानुसार ये मुकाबला 8 बजे रात से शुरू होगा. मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले टॉस होगा. अबू धाबी की सरजमीं पर टी-20 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है. इसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं. बता दें कि इस मैदान पर भारत ने केवल 1 ही टी-20 मैच खेला है. ये मुकाबला भारत ने टी-20 विश्व कप 2021 में खेला था. इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 144 रनों पर सिमट गई थी. भारत ने 66 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था. वहीं ओमान की टीम का अबू धाबी के स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने 13 मैच यहां पर खेले हैं और उसमें वह 6 को जहां जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
भारतीय टीम के लिए स्पेशल बनेगा ये मैच
भारतीय टीम के लिए ओमान के खिलाफ होने वाला मुकाबला खास बनेग. दरअसल भारतीय टीम ओमान के खिलाफ अपना 250वां टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. भारत ने अब तक 249 टी-20 मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने 166 मैच जीते हैं, जबकि 71 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है.
इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
भारतीय टीम ओमान के खिलाफ ये मुकाबला औपचारिकता के तौर पर खेलने के लिए उतरेगी. ऐस में भारतीय टीम की ओर से प्लेइंग 11 में तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में 3 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, जो अब तक एशिया कप 2025 में बेंच पर बैठे रहे हैं. ओमान के खिलाफ रिंकू सिंह, हर्षित राणा और आकाशदीप को मौका मिलने की उम्मीद है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines