WTC Points Table: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को भारत में 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। इस सीरीज में टीम इंडिया कोई भी मैच नहीं जीत पाई और ये पहली बार है जब न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में टीम इंडिया को लगातार तीन टेस्ट मैच हराए। इसके साथ ही अब टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्वाइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया से अब नंबर एक का भी ताज छिन गया है। टीम इंडिया पर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत
मुंबई टेस्ट से पहले टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी, लेकिन इस मैच में मिली हार के बाद अब टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक गई है। जो टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका है। टीम इंडिया के अब प्वाइंट्स टेबल में 58.33 फीसदी अंक हो गए हैं। वहीं भारतीय टीम की हार से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा फायदा पहुंचा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम नंबर-4 पर आ गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: लाज भी नहीं बचा सकी टीम इंडिया, पहली बार घर में हुआ क्लीन स्वीप, न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
टीम इंडिया पर मंडराया खतरा
घर पर इतनी बुरी तरह हारने के बाद अब टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होने वाली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होगा। जिसमें दोनों टीमों के 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। अब टीम इंडिया को अगर खुद के दम पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच में से चार टेस्ट मैच जीतने होंगे। जो उतना आसान होने वाला नहीं हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया मुश्किलें थोड़ी बढ़ने लगी हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर उठा सवाल, क्या थर्ड अंपायर ने कर दी जल्दबाजी?
संबंधित खबरें
अर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
18 mins agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
32 mins agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
1 hr agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
1 hr agoLIVE: अर्शदीप ने डेरिल मिचेल को किया चलता, न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के पार
2 hrs agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
3 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
3 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines